IRCTC Tour Package: विदेश घूमने का प्लान कर रहे पर्यटकों के लिए खुशखबरी है क्योंकि भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने Blissful Bali नाम से बेहद ही आकर्षक इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको खूबसूरत ट्रैवल डेस्टिनेशन बाली घूमने का मौका मिल रहा है। उबुद कॉफी बागान, रॉयल पैलेस के साथ किंतमनी का पूरा दौरा इस टूर पैकेज में शामिल है। नुसा पेनिडा, उलुंदनु बेदुगुल और तनाह लोट मंदिर, तीर्थ गंगा जल महल की यात्रा भी आपको करने का मौका मिलेगा।
6 दिन और 5 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 18 अगस्त 2025 को दिल्ली हवाई अड्डे से सुबह 00:05 बजे तान सोन न्हाट अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे होते हुए डेन पेसर हवाई अड्डे के लिए प्रस्थान करना होगा। दोपहर 1:30 बजे बाली हवाई अड्डे पर आपका आगमन होगा। आगमन पर, अपने पासपोर्ट पर मुहर लगवाने के लिए इमिग्रेशन विभाग में आपको जाना होगा।
ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर का खर्चा पैकेज में ही शामिल है। 3 स्टार होटल में आपके रहने की व्यवस्था भी आपके लिए कर दी गई है। संपूर्ण यात्रा कार्यक्रम के लिए पेशेवर और मैत्रीपूर्ण अंग्रेजी बोलने वाला गाइड, बाली हवाई अड्डे से आपकी मदद के लिए होगा।
खर्चे की बात करें तो सिंगल शेयरिंग में ये ट्रिप आपको 104000 रुपए में पड़ेगी। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में किराया क्रमश: ₹94500 और ₹94300 तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चों के लिए किराया ₹86000 है।
इस पैकेज का कोड NDO28 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप इन नंबरों पर 8287930747, 8287930624, 8287930718, 9717648888 संपर्क भी कर सकते हैं।
