यात्रा

IRCTC Tour package: सोलो ट्रिप पर घूम आएं विदेश, सिर्फ इतना होगा खर्चा, जानें डिटेल्स

IRCTC Tour package 2025: आईआरसीटीसी ने बेहद ही किफायती दाम में आपके लिए इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस इंटरनेशनल पैकेज से जुड़ी तमाम जानकारी डिटेल में जानने के बाद आप फटाफट से पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। सोलो ट्रैवलर्स के लिए विदेश घूमने का ये पैकेज सुनहरा मौका है।

Image

IRCTC Tour package 2025

IRCTC Tour package: इस बार कम पैसों में आप बड़े ही आराम से इंटरनेशन ट्रिप कर सकेंगे क्योंकि भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने आपके लिए बेहद ही आकर्षक और किफायती विदेश यात्रा टूर पैकेज लॉन्च किया है। इस पैकेज के तहत आपको भूटान के प्रमुख पर्यटन स्थलों की सैर करवाई जाएगी। भूटान को थंडर ड्रैगन की भूमि के नाम से जाना जाता है, जो अपनी अनंत सुंदरता से पर्यटकों को आकर्षित करता रहा है। ऊंचे और खड़ी पहाड़ियों और नदियों के संगम से मिलकर बना यह देश पर्यटकों को अछूते पहाड़ों, शांति और जीवंतता का दीदार करता है।

सोलो ट्रेवलर्स के लिए स्पेशली इस पैकेज को डिजाइन किया गया है। 7 दिन और 5 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 27 मई 2025 को रात 21:20 बजे इंदौर से कोलकाता के लिए सबसे पहले आपको फ्लाइट पकड़नी है। कोलकाता से आपको भूटान ले जाया जाएगा।

शानदार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर का खर्चा भी इसी पैकेज में शामिल है। भूटान यात्रा बीमा इसी पैकेज में शामिल है। यात्रा कार्यक्रम के अनुसार स्मारक शुल्क भी पैकेज में ही शामिल होगा।

खर्चे की बात करें तो अगर आप सोलो ट्रिप का प्लान कर रहे हैं तो ये पैकेज आपको ₹ 97400 में पड़ेगा। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया क्रमश: ₹81700, ₹79700 तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चों के लिए किराया ₹ 79700 है।

इस पैकेज का कोड WBO024 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से आप इस पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए 8287931723, 9321901866, 9321901865 इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article