IRCTC Tour Package 2025: आईआरसीटी ने आपके लिए बेहद कम बजट में विदेश घूमने का इंतजाम कर दिया है। आईआरसीटी का ये पैकेज बेहद स्पेशल होने वाला है। आईआरसीटीसी ने Best Of Asia – Three In One Ex Indore नाम से टूर पैकेज को लॉन्च किया है। ये पैकेज आपको चमचमाते नीले समुद्र तटों से भरे पटाया को भी देखने का मौका देगा। इसके अलावा बैंकॉक का दौरा आपको भव्यतम मंदिरों के दर्शन करने का मौका देने जा रहा है जो सुंदरता और भव्यता का प्रतीक हैं।
मलेशिया दौरे पर, पेट्रोनास टावर्स और स्मारकीय इमारत जैसे मनोरम स्थलों की यात्रा आप इस पैकेज के तहत कर सकेंगे। सिंगापुर, दुनिया के सबसे उन्नत और सबसे अधिक देखे जाने वाले पर्यटन स्थलों में से एक है वहां भी आपको घुमाया जाएगा। 11 रात और 12 दिन का ये टूर पैकेज है। 28 फरवरी 2025 को 22:30 बजे इंदौर से चैन्नई के लिए प्रस्थान करना होगा। 00:15 बजे चेन्नई पहुंचें, 04:55 बजे फ्लाइट के जरिए 10:05 बजे बैंकॉक में आपका आगमन होगा। आईआरसीटीसी प्रतिनिधि द्वारा एयरपोर्ट पर आपको ब्रीफिंग की जाएगी।
इस पैकेज के तहत 3 स्टार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था की गई है। ब्रेकफास्ट से लेकर डिनर तक का खर्चा इस पैकेज में ही शामिल होगा। ट्रैवल इन्श्योरेंस भी इसमें कवर है। पूरी यात्रा के दौरान एक टूर मैनेजर आपकी मदद और गाइड करने के लिए रहेगा।
खर्चे की बात करें तो अगर आप सोलो ट्रैवल कर रहे हैं तो फिर आपको 1,95,000 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल और ट्रिपल शेयरिंग में प्रतिव्यक्ति किराया 1,51,000 रुपए तय किया गया है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप 8287931725,9321901861, 9321901862 इन नंबरों पर कॉल कर सकते हैं।
