यात्रा

IRCTC: अरुणाचल प्रदेश घूमने का सुनहरा मौका, 8 दिन का है टूर पैकेज, सिर्फ इतना होगा खर्चा

IRCTC Tour Package 2025: आईआरसीटीसी ने आपके लिए बेहद किफायती और आकर्षक टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको तमाम सुविधाओं के साथ अरुणाचल प्रदेश घूमने का सुनहरा मौका मिल रहा है। रहने से लेकर खाने-पीने तक आपको किसी चीज की चिंता करने की जरूरत नहीं है। इस पैकेज सें जुड़ी तमाम जानकारी के बारे में डिटेल से जानते हैं।

Image

IRCTC

IRCTC Tour Package 2025: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने ARUNACHAL EXPEDITION BY RAIL EX-NJP नाम से बेहद आकर्षक टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको कम खर्चे में ट्रेन से अरुणाचल प्रदेश की वादियों में घूमने का मौका मिल रहा है। टिप्पी आर्किड सेंटर, गर्म पानी का झरना, जसवंत गढ़ युद्ध स्मारक, जंग फॉल्स, मोनपा जनजातियों की खूबसूरत भूमि, सांगेस्टार झील, बुम ला दर्रा जैसे आकर्षक पर्यटन स्थलों की सैर आपको इस पैकेज के माध्यम से करवाई जाएगी।

घूमने-फिरने का शौक रखने और एडवेंचर लवर्स के लिए विशेष रूप से इस पैकेज को डिजाइन किया गया है। 7 रात और 8 दिन का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 28 मार्च 2025 को एनजेपी रेलवे स्टेशन पर आपको आना होगा। वंदे भारत एक्सप्रेस 22227 से रातभर की ट्रेन जर्नी होगी। गौर करने वाली बात ये है कि आने वाले किसी भी शुक्रवार के लिए आप इस पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं।

वंदे भारत एक्सप्रेस में कन्फर्म सीट/बर्थ आपके लिए होगा। शानदार होटल में 7 रात तक आपके रुकने की व्यवस्था कर दी जाएगी। ब्रेकफास्ट और डिनर का खर्चा इसी पैकेज में शामिल होगा आपको अलग से एक भी पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं है। ट्रैवल इंश्योरेंस भी पैकेज में कवर है।

अगर आप सोलो ट्रिप पर जाने के इच्छुक हैं तो फिर इस पैकेज के लिए आपको 48,280 रुपए का खर्चा आएगा। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति खर्चा क्रमश: 36,740 रुपए और 34,310 रुपए तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चों के लिए किराया 29,060 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट यो मोबाइल एप पर जाकर आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। इस पैकेज का कोड EGR007 है। ज्यादा जानकारी के लिए 8595936716, +91 85959636696 इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article