IRCTC Bali Tour Package: घुमक्कड़ लोगों के लिए खुशखबरी है। नए साल की शुरुआत से ठीक पहले आईआरसीटीसी आपके लिए इंटरनेशनल टूर पैकेज लेकर आई है जिसमें आपको इंडोनेशिया के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल बाली घुमाया जाएगा। बाली अपने खूबसूरत समुद्र तटों, सांस्कृतिक धरोहर, मंदिरों और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए हमेशा से ही पर्यटकों को लुभाता रहा है। 5 दिन और 4 रात का ये टूर पकैज है। आईआरसीटीसी ने BLISSFUL BALI EX CHENNAI के नाम से इस टूर पैकेज को लॉन्च किया है। इस पैकेज का कोड SMO59 है।
पूरी यात्रा के दौरान पेशेवर गाइड आपके साथ रहेगा। इस पैकेज के तहत आपको तंजुंग बेनाओ बीच टूर, नुसा दुआ बीच, उलुवातु मंदिर, कॉफी बागान के साथ उबुद गांव का दौरा, उबुद रॉयल पैलेस, बाली सफारी और जंगल हॉपर पास के साथ समुद्री पार्क जैसे शानदार पर्यटन स्थलों की सैर करवाई जाएगी।
15 दिसंबर 2024 को चेन्नई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 00.20 बजे प्रस्थान होगा और 12.05 बजे बाली देनपसार हवाई अड्डे पर आगमन है। रहने से लेकर खाने-पीने की आपको बिल्कुल भी टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। शानदार होटल में आपके ठहरने का इंतजाम कर दिया गया है। ब्रेकफास्ट से लेकर डिनर तक का खर्चा इस पैकेज में शामिल है। इकोनॉमी क्लास (चेन्नई-बाली-चेन्नई) में मलेशियाई एयरलाइंस द्वारा हवाई टिकट बुक करवाया जाएगा।
खर्चे की बात करें तो अगर आप सोलो ट्रैवल करना चाहते हैं तो आपको ₹ 95500 देने होंगे। डबल और ट्रिपल शेयरिंग के लिए प्रति व्यक्ति किराया ₹ 84,900 तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चे के लिए किराया ₹ 80,500 है। पैकेज से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए 9003140681, 8287931977, 9003140714, 8287932070 इन नंबरों पर कॉल कर सकते हैं।
