यात्रा

IRCTC Tirupati Package: इस वीकेंड अम्मा-अप्पा को कराएं तिरुपति बालाजी के दर्शन, 8000 से भी कम होगा खर्च, नहीं बिगड़ेगा बजट

IRCTC Tirupati Package: आईआरसीटीसी समय-समय पर एक से बढ़कर एक ट्रैवल टूर पैकेज लॉन्च करता रहता है। हाल में ही एक शानदार पैकेज आया है, जिससे आप तिरुपति बालाजी के दर्शन कर सकते हैं। ये पैकेज इतना सस्ता है कि इसमें 8 हजार से भी कम रुपये लगने वाले हैं। यहां से आप इस पैकेज की पुरी जानकारी ले सकते हैं।

Image

IRCTC TIRUPATI TRAIN TOUR PACKAGE DETAILS IN HINDI

IRCTC Tirupati Package: भगवान तिरुपति बालाजी का चमत्कारिक और रहस्यमयी मंदिर देश भर और पूरी दुनिया में फेमस है। इस मंदिर को देखने तो देश-विदेश से लोग आते हैं। ये खूबसूरत मंदिर आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में तिरुमला पर्वत पर मौजूद है। अगर आप भी तिरुपति मंदिर करना चाहते हैं या अपने परिवार को दर्शन कराना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी के पास आपके लिए एक जबरदस्त टूर पैकेज मौजूद है। इस पैकेज में आप सस्ते में ही परिवार के साथ यात्रा और दर्शन कर पाएंगे।

क्या है पैकेज का नाम?

आईआरसीटीसी के इस धार्मिक पैकेज का नाम TIRUPATI FROM KARIMNAGAR (SHR005A) है। इस पैकेज में आपको 4 दिन और 3 रातों में ये यात्रा और दर्शन कराए जाएंगे। हर गुरुवार को आप इस पैकेज का लाभ उठा सकते हैं। हालांकि, सीट की बात करें तो नॉन एसी 12 और एसी के सिर्फ 6 सीटों की ही बुकिंग होती है तो जो भी पहले बुक करेगा वो ही ये यात्रा और दर्शन कर पाएगा।

कहां-कहां घुमेंगे आप?

इस शानदार पैकेज में आप सबसे पहले तो तेलंगाना के करीमनगर से Train No. 12762 पकड़ेंगे, जो आपको पूरे दिन की यात्रा के बाद अगले दिन तिरुपति पहुंचाएगी। फिर वहां आप सबसे पहले तिरुपति पद्मावती मंदिर के दर्शन करेंगे और होटल वापस आ जाएंगे। फिर अगल दिन सुबह की तिरुपति मंदिर मे दर्शन की लाइन में लग जाएंगे। फिर इसी दिन दोपहर में दर्शन होने के बाद आपको वापस होटल आना है। फिर शाम की ट्रेन Train No. 12761 से आप वापस करीमनगर पहुंचा जाएंगे।

कितने रुपये होंगे खर्च?

बात करें पैसे खर्च होने की तो इस पैकेज को अगर आप 3AC में बुक कर रहे हैं तो सिंगल बुकिंग पर प्रति व्यक्ति 14030 रुपये खर्च होंगे। वहीं दो लोगों की बुकिंग के लिए 10940 रुपये और तीन लोगों के लिए 9160 रुपये देने होंगे। अगर साथ में बच्चे हैं तो बेड लेने पर 6700 और बेड न लेने पर 5640 रुपये खर्च होंगे।

वहीं अगर बुकिंग SL क्लास की है तो सिंगल बुकिंग पर प्रति व्यक्ति 12120 रुपये खर्च होंगे। वहीं दो लोगों की बुकिंग के लिए 9030 रुपये और तीन लोगों के लिए 7250 रुपये देने होंगे। अगर साथ में बच्चे हैं तो बेड लेने पर 4790 और बेड न लेने पर 3730 रुपये खर्च होंगे।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article