IRCTC Tirupati Balaji Tirumala yatra tour package: लंबे समय से परिवार संग किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का मन बना रहे हैं? लेकिन कम समय और ज्यादा खर्च से परेशान हैं, तो आईआरसीटीसी का पंच देवालयम यात्रा टूर पैकेज आपके और आपके परिवार के लिए एकदम ही बेस्ट हो सकता है। दक्षिण भारत के मंदिरों की वैसे भी बात ही कुछ और है, तो अगर आप साउथ में कहीं रहते हैं और सिद्ध तिरुपति दर्शन करने की चाह है, तो आईआरसीटीसी का ये पैकेज झट से बुक कर लें। दो दिन और एक रात वाले पंच देवालयम यात्रा पैकेज में आपको घूमने फिरने से लेकर रहने खाने तक की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। देखें कब शुरु होगा तिरुपति दर्शन का ये किफायती पैकेज, खर्च कितना होगा और क्या सुविधाएं मिलेंगी।
आईआरसीटीसी पैकेज से जुड़ी जरूरी बातें
पैकेज का नाम - पंच देवालयम
पैकेज का कोड - SHH035
घूमने की जगह - कानिपकम, तुरुचनूर, तिरुमाला और तिरुपति
सफर की शुरुआत कब होगी - 12 जून 2023
सफर की समय सीमा - 2 दिन और 1 रात
सफर की शुरुआत कहां से होगी - तिरुपति
सफर का माध्यम - कार
IRCTC पंच देवालयम यात्रा Destinations Covered
भारतीय रेलवेज के इस खास टूर पैकेज में आपको बहुत ही कम खर्च में शानदार धार्मिक यात्रा करने का अवसर प्रदान किया जाएगा। सफर की शुरुआत सड़क माध्यम से तुरुपति से होगी, पैकेज के अंतर्गत यात्रियों को तिरुपति रेलवे स्टेशन या एयरपोर्ट से पिक किया जाएगा और फिर होटल में चेक इन करके आप श्रीनिवास मंगापुरम और कानिपकम मंदिर के दर्शन पर जाएंगे। और फिर वहीं से आपको श्री कालहस्ति मंदिर में दर्शन करवाए जाएंगे, रात भर तिरुपति में रहने के बाद यात्रियों को अगले दिन सुबह तिरुमाला की पर्वतमाला का मंत्रमुग्ध करने वाला नज़ारा दिखाया जाएगा और साथ ही आपको स्पेशल एंट्री से भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन का लाभ मिलेगा। शाम को तिरुचनूरू पदमावति मंदिर के दर्शन कर आपको दोबारा रेलवे स्टेशन या एयरपोर्ट पर छोड़ दिया जाएगा।
IRCTC तिरुपति यात्रा Ticket booking price details
7 से 10 लोगों के ग्रुप के लिए कितना खर्च होगा
| केटेगरी | डबल शेयरिंग | ट्रिपल शेयरिंग | 5-11 साल के बच्चों के लिए (With Bed) | 5-11 साल के बच्चों के लिए (Without Bed) |
| कम्फर्ट | 5370 रुपये | 5170 रुपये | 4260 रुपये | 3820 रुपये |
