यात्रा

IRCTC Thailand Package: पत्नी संग बनाएं थाईलैंड घूमने का प्लान, 5 दिन के पैकेज के लिए देने होंगे बस इतने कम रुपए

IRCTC Thailand Package: आईआरसीटीसी के इस स्पेशल एयर टूर पैकेज में आप बैंकॉक और पटाया की सुंदर-सुंदर जगह घूम सकेंगे। इस पैकेज में कुल सीटों की संख्या 30 है। इस पैकेज में आप 2 रात बैंकॉक और 2 रात पटाया में रहेंगे।

Image

IRCTC Thailand Package: पत्नी संग बनाएं थाईलैंड घूमने का प्लान।

IRCTC Thailand Package: घूमने (Travel) के लिए थाईलैंड (Thailand) बेस्ट ऑप्शंस में से एक है। खासतौर से भारतीय यहां घूमने और हनीमून के लिए आते हैं। थाईलैंड में आपको घूमने के कई ऑप्शंस मिलते हैं। काफी ज्यादा संख्या में भारतीयों के थाईलैंड ट्रैवल विजिट को देखते हुए आईआरसीटीसी ने थाईलैंड के लिए खास पैकेज को निकाला है।

थाईलैंड के इस पैकेज को TREASURES OF THAILAND EX MUMBAI (WMO041) नाम दिया गया है। ये पैकेज करीब दो महीने बाद, यानी 31 जुलाई को मुंबई से शुरू होगा। मुंबई से थाईलैंड का सफर लायन एयर की फ्लाइट से होगा, जिसमें आपको मुंबई से बैंकॉक का टिकट मिलेगा।

Thailand Package

Thailand Package

पैकेज में शामिल है ट्रैवल इंश्योरेंस

थाईलैंड के इस खास पैकेज में आप बैंकॉक के साथ पटाया भी घूम सकेंगे, जिसमें आप 2 रात बैंकॉक और 2 रात पटाया में गुजारेंगे। इस पूरे पैकेज में कुल सीटों की संख्या 30 है। बात अगर खाने की करें तो आपको इस पैकेज में 5 ब्रेकफास्ट, 5 लंच और 5 डिनर के साथ एक लीटर पानी की बोतल भी मिलेगी। विदेशी देश में भाषा की मदद के लिए लोकल टूर गाइड (अंग्रेजी भाषा) भी साथ में रहेगा। ट्रैवल इंश्योरेंस भी इस पैकेज में शामिल है, जिसमें 70 साल से कम उम्र के लोगों को इसका फायदा मिलेगा।

थाईलैंड पैकेज को खरीदने वाले लोगों को सिंगल बुक करने पर 61,200 रुपए देने होंगे। इसके अलावा डबल और ट्रिपल शेयरिंग करने पर 56,900 रुपए जेब से जाएंगे। साथ ही बच्चे के लिए बुक (5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड लेने पर) 52,600 रुपए और बेड नहीं लेने पर 47,200 रुपए देने होंगे।

Deepak Pokharia
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article