IRCTC Thailand Package: गर्मी का मौसम आने के साथ ही लोग घूमने (Travel) का भी प्लान करने लगते हैं। भारत में गर्मी के मौसम भी लोग जमकर घूमने जाते हैं। कुछ देश के अंदर घूमने जाते हैं तो कुछ देश के बाहर। देश के बाहर घूमने के लिए थाईलैंड (Thailand) सस्ता, संदुर और बेस्ट ऑप्शन है। हर साल लाखों की संख्या में भारतीय थाईलैंड घूमने (Travel Plan For Thailand) के साथ-साथ हनीमून (Honeymoon) के लिए जाते हैं। अगर आप भी गर्मी के मौसम में थाईलैंड घूमने का प्लान (Tourist Places For Thailand) कर रहे हैं, तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने थाईलैंड को लेकर एक स्पेशल एयर टूर पैकेज (IRCTC Air Tour Package) निकाला है, जिसमें आप थाईलैंड घूम सकेंगे।
थाईलैंड के इस एयर टूर पैकेज का नाम TREASURES OF THAILAND EX HYDERABAD (SHO12) है। ये एयर टूर पैकेज 3 रात और 4 दिन का है। ये पैकेज अगले महीने की 9 तारीख, यानी 9 मई को हैदाराबाद से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा, जिसमें हैदराबाद से बैंकॉक आना-जाना नोक एयर की फ्लाइट से होगा।

Thailand Package
आईआरसीटीसी के इस स्पेशल टूर पैकेज में शामिल है 4 ब्रेकफास्ट, 4 लंच और 3 डिनर
आईआरसीटीसी के इस स्पेशल टूर पैकेज में आप बैंकॉक के साथ पटाया घूम सकेंगे। इस पैकेज में आप थ्री स्टार होटल में रहेंगे। मील प्लान की बात करें तो इस पैकेज में आपको 4 ब्रेकफास्ट, 4 लंच और 3 डिनर मिलेगा। इसके अलावा थाईलैंड से पूरे पैकेज के दौरान एक लोकल टूर गाइड साथ में रहेगा। पैकेज में कुल सीटों की संख्या 34 है। साथ ही 80 साल तक के लोगों को इस पैकेज में ट्रैवल इंश्योरेंस भी मिलेगा।
बात अगर इस स्पेशल एयर टूर पैकेज के प्राइस की करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 57,415 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल और ट्रिपल शेयरिंग में 49,040 रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा बच्चे के लिए बेड लेने पर 47,145 रुपए और बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 42,120 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप भी इस एयर टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद बुक कर सकते हैं।
