IRCTC Mata Vaishno Devi Package: नवरात्रि (Navratri) का त्योहार पूरे भारत में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। नवरात्रि (Navratri 2024) के दौरान लगातार 9 दिनों तक मां दुर्गा के 9 अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है। 9 अप्रैल से चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू होने जा रहे हैं। चैत्र नवरात्रि पर माता के भक्त मां का आशीर्वाद पाने के लिए मंदिर भी जाते हैं। चैत्र नवरात्रि के मौके पर माता के भक्त खासतौर से श्री माता वैष्णो देवी के मंदिर (Shri Mata Vaishno Devi) भी जाते हैं। यहां क यात्रा सबसे पवित्र तीर्थयात्राओं में से एक मानी जाती है। अगर आप भी चैत्र नवरात्रि के दौरान यहां आने का प्लान (Travel Plan For Vaishno Devi) कर रहे हैं, तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने माता वैष्णो देवी मंदिर को लेकर एक स्पेशल ट्रेन टूर पैकेज (IRCTC Train Tour Package) निकाला है, जिसमें आप माता वैष्णो देवी के दर्शन कर पाएंगे।
IRCTC Mata Vaishno Devi Package: चैत्र नवरात्रि में मम्मी-पापा के साथ करें माता वैष्णो देवी की यात्रा।
ये भी पढ़ें -चैत्र नवरात्रि में माता-पिता संग करें माता वैष्णो देवी के दर्शन, आईआरसीटीसी के इस स्पेशल पैकेज की इतनी है कीमत
ये भी पढ़ें - अप्रैल में पत्नी-बच्चों संग करें तिरुपति के मंदिरों के दर्शन, पैकेज की कीमत सुनकर तुरंत कराएंगे बुकिंग
आईआरसीटीसी के इस ट्रेन टूर पैकेज का नाम MATA VAISHNODEVI EX DELHI (WEEK-END) (NDR01W) है। ये ट्रेन टूर पैकेज 3 रात और 4 दिन का है। ये पैकेज इसी महीने की 13 तारीख, यानी 13 अप्रैल को देश की राजधानी दिल्ली से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड ट्रेन का रहेगा, जिसमें आपको नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से जम्मू रेलवे स्टेशन तक का थर्ड एसी का टिकट मिलेगा।
आईआरसीटीसी के इस ट्रेन टूर पैकेज की प्राइस में शामिल है GST
आईआरसीटीसी के इस ट्रेन टूर पैकेज में आप माता वैष्णो देवी मंदिर घूम पाएंगे। इस पैकेज में आप 2 रात ट्रेन में और एक रात कटरा के एसी कमरे वाले होटल में रुकेंगे। मील प्लान की बात करें तो आप इस पैकेज में 1 APAI और 1 ब्रेकफास्ट मिलेगा। साथ ही नॉन एसी गाड़ी से आपको इस पैकेज में घुमाया जाएगा। साथ ही इस पैकेज में आप कांडा कंडोली मंदिर, रघुनाथजी मंदिर, बाग-ए-बाहू गार्डन भी देख पाएंगे। इसके अलावा इस टूर पैकेज की प्राइस में जीएसटी भी शामिल है।
बात अगर इस ट्रेन टूर पैकेज के प्राइस की करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 13,300 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 9,670 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 8,160 रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड लेने पर 7,250 रुपए और 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 5,800 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप भी इस ट्रेन टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद बुक कर सकते हैं।
