यात्रा

IRCTC Thailand Package: मई में ब्वॉयफ्रेंड संग बनाएं थाईलैंड घूमने का प्लान, आईआरसीटीसी के 4 दिन वाले पैकेज के लिए खर्च करने होंगे बस इतने रुपए

IRCTC Thailand Package: आईआरसीटीसी के इस स्पेशल एयर टूर पैकेज में आप बैंकॉक के साथ पटाया भी घूम पाएंगे। इस स्पेशल पैकेज में आपको 4 ब्रेकफास्ट, 4 लंच और 3 डिनर मिलेगा। पूरे पैकेज के दौरान एक लोकल टूर गाइड साथ में रहेगा।

Image

IRCTC Thailand Package: मई में ब्वॉयफ्रेंड संग बनाएं थाईलैंड घूमने का प्लान।

IRCTC Thailand Package: आज से मई (May) महीने की शुरुआत हो चुकी है। मई के महीने में लोग सबसे ज्यादा घूमने का प्लान (Travel Plan in May) करते हैं। मई के महीने में देश में गर्मी भी काफी ज्यादा पड़ती है, जिसके चलते भी लोग कहीं न कहीं घूमने (Travel) जाते हैं। कोई देश में ही घूमने का प्लान करता है तो कोई देश के बाहर घूमने जाता है। अगर आप देश के बाहर घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने थाईलैंड (Thailand) को लेकर एक स्पेशल एयर टूर पैकेज (IRCTC Air Tour Package) निकाला है, जिसमें आप अपने ब्वॉयफ्रेंड या पति के साथ घूमने जा सकते हैं।

आईआरसीटीसी के इस स्पेशल एयर टूर पैकेज का नाम TREASURES OF THAILAND EX HYDERABAD (SHO12) है। आईआरसीटीसी का ये स्पेशल एयर टूर पैकेज 3 रात और 4 दिन का है। ये स्पेशल पैकेज इसी महीने की 9 तारीख, यानी 9 मई को हैदाराबाद से शुरू होगा। पैकेज में ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा, जिसमें हैदराबाद से बैंकॉक आना-जाना नोक एयर की फ्लाइट से होगा।

IRCTC के इस पैकेज में शामिल है 4 ब्रेकफास्ट, 4 लंच और 3 डिनर

आईआरसीटीसी के इस स्पेशल एयर टूर पैकेज में आप बैंकॉक के साथ पटाया भी घूम पाएंगे। साथ ही इस पूरे पैकेज में आप थ्री स्टार होटल में रुकेंगे। अगर बात मील प्लान की बात करें तो इस स्पेशल पैकेज में आपको 4 ब्रेकफास्ट, 4 लंच और 3 डिनर मिलेगा। पूरे पैकेज के दौरान एक लोकल टूर गाइड साथ में रहेगा। इस स्पेशल पैकेज में कुल सीटों की संख्या 34 है। साथ ही इस पैकेज में 80 साल तक के लोगों को ट्रैवल इंश्योरेंस भी मिलेगा।

अगर बात आईआरसीटीसी के इस स्पेशल एयर टूर पैकेज के प्राइस की करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 57,415 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल और ट्रिपल शेयरिंग में 49,040 रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा बच्चे के लिए बेड लेने पर 47,145 रुपए और बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 42,120 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप भी इस स्पेशल एयर टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद भी बुक कर सकते हैं।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article