IRCTC Himachal Package: मई (May) के महीने में लोग भीषण गर्मी से आराम पाने के लिए सबसे ज्यादा पहाड़ों (Mountains) पर ही जाते हैं। देवभूमि हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) की गिनती देश के सुंदर पहाड़ी राज्यों में की जाती है। हिमाचल प्रदेश में आपको घूमने के लिए एक से बढ़कर एक ऑप्शन (Best Travel Options in Himachal Pradesh) मिलते हैं। अगर आप भी मई के महीने में हिमाचल (Himachal) के साथ चंडीगढ़ (Chandigarh) घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने एक स्पेशल ट्रेन टूर पैकेज (IRCTC Train Tour Package) निकाला है, जिसमें आप हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ चंडीगढ़ भी घूम पाएंगे।
IRCTC Himachal Package: मई में बीवी-बच्चों संग मनाली-शिमला में करें जमकर मस्ती।
ये भी पढ़ें - माता-पिता संग करें माता वैष्णो देवी के दर्शन, आईआरसीटीसी के इस स्पेशल वंदे भारत पैकेज की इतनी है कीमत
ये भी पढ़ें- हनीमून को लेकर आईआरसीटीसी ने निकाला स्पेशल नॉर्थ ईस्ट पैकेज, घूमें दार्जिलिंग, गंगटोक, कलिम्पोंग
आईआरसीटीसी के इस स्पेशल ट्रेन टूर पैकेज का नाम SCENIC HIMACHAL EX-MUMBAI (WMR176) है। ये ट्रेन टूर पैकेज 7 रात और 8 दिन का है। ये ट्रेन टूर पैकेज अगले महीने की 2 तारीख, यानी 2 मई को महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड ट्रेन का रहेगा, जिसमें बांद्रा टर्मिनस रेलवे स्टेशन से चंडीगढ़ और चंडीगढ़ से मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन आना-जाना ट्रेन के थर्ड एसी के टिकट से होगा।
IRCTC के इस ट्रेन टूर पैकेज में शामिल है 4 ब्रेकफास्ट और 5 डिनर
आईआरसीटीसी के इस स्पेशल ट्रेन टूर पैकेज में आप राजधानी शिमला के साथ मनाली और चंडीगढ़ घूम सकेंगे। इस स्पेशल ट्रेन टूर पैकेज में कुल सीटों की संख्या 10 है। चंडीगढ़ से आगे का सफर एसी वाली गाड़ी से होगा। वहीं बात अगर मील प्लान की करें तो इस स्पेशल ट्रेन टूर पैकेज में आपको 4 ब्रेकफास्ट और 5 डिनर मिलेगा। साथ ही इस पैकेज में आप 1 रात चंडीगढ़ और 2-2 रात मनाली और शिमला में रुकेंगे। इस पैकेज में आपको ट्रैवल इंश्योरेंस भी मिलेगा। जीएसटी भी इस टूर पैकेज की प्राइस में शामिल है।
वहीं बात अगर इस स्पेशल ट्रेन टूर पैकेज के प्राइस की करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 48,100 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 35,800 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 34,000 रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड लेने पर 29,300 रुपए और 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 27,300 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप भी इस ट्रेन टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद भी बुक कर सकते हैं।
