यात्रा

IRCTC Thailand Package: आईआरसीटीसी ने निकाला थाईलैंड का खास पैकेज, 53,600 रुपए में शामिल है 6 दिन का रहना, खाना, घूमना समेत ये चीजें

Thailand Package IRCTC: हर साल काफी संख्या में भारतीय घूमने के लिए थाईलैंड पहुंचते हैं। अगर आप भी अगस्त के महीने में यहां आने का प्लान कर रहे हैं, तो आप आईआरसीटीसी का थाईलैंड पैकेज बुक कर सकते हैं। इस पैकेज में थ्री स्टार होटल, तीनों टाइम का खाना, ट्रैवल इंश्योरेंस समेत कई चीजें पैकेज में शामिल हैं।

Image

IRCTC Thailand Package: रांचीवालों के लिए आईआरसीटीसी का थाईलैंड पैकेज, अगस्त में बनाएं घूमने का प्लान।

IRCTC Thailand Package: आज के समय में घूमना एक बड़ा शौक बन गया है। लोग हर महीने कहीं न कहीं घूमने के लिए जाते हैं। कोई देश के अंदर घूमता है, तो कोई देश के बाहर घूमने जाता है। भारत से बाहर घूमने के लिए थाईलैंड बेस्ट ऑप्शंस में से एक है। थाईलैंड घूमने के लिए बैचेलर्स से लेकर कपल्स यहां आते हैं। वहीं न्यूली मैरिड कपल्स हनीमून के लिए भी यहां आना पसंद करते हैं। थाईलैंड कम बजट में देश से बाहर घूमने के बढ़िया देशों में से एक है। यहां आपको काफी संख्या में भारतीय पर्यटक भी नजर आएंगे।

अगस्त के लिए आईआरसीटीसी का थाईलैंड पैकेज

अगर आप अगस्त के महीने में थाईलैंड घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो आप आईआरसीटीसी का थाईलैंड पैकेज बुक करा सकते हैं। दरअसल आईआरसीटीसी ने झारखंड की राजधानी रांची से THAI TREASURE EX-RANCHI (EHO043) नाम का एक खास पैकेज निकाला है। थाईलैंड के ये खास पैकेज रांचीवालों के लिए है। 5 रात और 6 दिन का ये थाईलैंड पैकेज अगस्त महीने की 12 तारीख को रांची से शुरू होगा।

Thailand Package

Thailand Package

थ्री स्टार होटल, तीनों टाइम का खाना, ट्रैवल इंश्योरेंस पैकेज में शामिल

रांची से थाईलैंड आप फ्लाइट के जरिए पहुंचेंगे। इंडिगो एयरलाइंस और स्पाइस जेट की फ्लाइट के इकोनॉमी टिकट से आप रांची से कोलकाता होते हुए थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक आना-जाना करेंगे। इस पैकेज में आपको रहने के लिए थ्री स्टार होटल दिया जाएगा। पैकेज में खाना भी शामिल है, जिसमें आप 4 ब्रेकफास्ट, 4 लंच और 4 लंच दिया जाएगा। इस पैकेज में आपको पटाया में कोरल द्वीप की यात्रा, अल्कज़ार शो और बैंकॉक में मरीन पार्क के साथ सफारी वर्ल्ड और गोल्डन बुद्धा और मार्बल बुद्धा के साथ आधे दिन का बैंकॉक सिटी टूर भी शामिल है। इसके अलावा 65 साल तक की उम्र के लोगों को ट्रैवल इंश्योरेंस, लोकल टूर गाइड, 5 फीसदी इस टूर पैकेज की प्राइस में शामिल है।

थाईलैंड पैकेज को बुक करने का खर्चा

अब आपको आईआरसीटीसी के इस थाईलैंड पैकेज का खर्चा भी बता देते हैं। अगर आप अकेले घूमने के लिए थाईलैंड जा रहे हैं और पैकेज को अकेले के लिए बुक करवाते हैं, तो आपको 59,900 रुपए देने होंगे। वहीं अगर शेयरिंग पर दो या तीन लोग थाईलैंड के इस पैकेज को बुक करवाते हैं, तो उन्हें 53,600 रुपए प्रति यात्री देने होंगे। अगर आप फैमिली के साथ इस पैकेज पर जा रहे हैं और आपके साथ बच्चा भी है, तो आपके 51,700 रुपए से 47,050 रुपए के बीच खर्च होंगे।

आईआरसीटीसी पैकेज को कैसे करें बुक?

अब आपको ये भी बता देते हैं कि आप इस पैकेज को कैसे बुक कर सकते हैं। अगर आप इस पैकेज को घर बैठे बुक करना चाहते हैं, तो आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर इस पैकेज को ऑनलाइन बुक कर पाएंगे। वहीं अगर आप ऑफलाइन तरीके से इस पैकेज को बुक कराना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको आईआरसीटीसी के ऑफिस पर पहुंचना होगा।

Deepak Pokharia
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article