IRCTC Srilanka Tour Package 2024: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी पर्यटकों के लिए नया टूर पैकेज लेकर आई है जिसके तहत यात्रियों को श्रीलंका घुमाया जा रहा है। कम बजट में आपको श्रीलंका की प्राकृतिक सुंदरता देखने का मौका मिल रहा है। इस बजट पैकेज के बारे में जानने के बाद शायद ही आप खुदको श्रीलंका जाने से रोक पाएं। 6 दिन और 5 रात का ये टूर पकैज है। आईआरसीटीसी ने SHRI RAMAYAN YATRA के नाम से इस टूर पैकेज को लॉन्च किया है।
5 दिसंबर 2024 को आईजीआई टी3 गेट नंबर 5 पर आपको इस यात्रा के लिए रिपोर्ट करना होगा। आईआरसीटीसी प्रतिनिधि द्वारा एयरपोर्ट पर आपको ब्रीफिंग दी जाएगी। एयरलाइन चेक-इन औपचारिकता के बाद श्रीलंकाई एयरलाइंस की फ्लाइट नंबर 192 में सवार होकर 05:10 बजे दिल्ली से प्रस्थान करना होगा।
रामायण यात्रा के दौरान आपको मुन्नेश्वरम मुनावरी मंदिर, रामबोडा झरना, हनुमान मंदिर, चाय बागान, गायत्री पेडम, सीता अम्मन मंदिर, हकगला गार्डन (अशोक वाटिका), दिवुरुम्पोला मंदिर के साथ ही रामायण से जुड़ी तमाम जगहों की यात्रा करवाई जाएगी। रहने से लेकर ब्रेकफास्ट और लंच तक का खर्चा इस पैकेज में ही शामिल है।
इस पैकेज का कोड NDO24 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर आप बुक नॉउ पर क्लिक करके इस पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। खर्चे की बात करें तो अगर आप सोलो ट्रैवल करना चाहते हैं तो आपको 85000 रुपए देने होंगे। डबल और ट्रिपल शेयरिंग के लिए किराया क्रमश: 69000, 67000 तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चे के लिए किराया 57000 रुपए है। पैकेज से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए 8287930747, 8287930624, 8287930718, 9717641764 इन नंबरों पर कॉल कर सकते हैं।
