यात्रा

IRCTC Sri Lanka Package: श्रीलंका में रामायण से जुड़ी खास जगहों को लेकर IRCTC लाया स्पेशल श्रीलंका एयर टूर पैकेज, माता-पिता संग जरूर करने जाएं दर्शन

IRCTC Sri Lanka Package: आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में आप नेगोंबो, कैंडी, नुवारा एलिया और कोलंबो घूम पाएंगे। इस पैकेज में कुल सीटों की संख्या 35 है। इस पैकेज के लिए पैनकार्ड के साथ छह महीने की वैधता वाला पासपोर्ट जरूरी है।

Image

IRCTC Sri Lanka Package: श्रीलंका में रामायण से जुड़ी खास जगहों को लेकर आईआरसीटीसी का स्पेशल श्रीलंका एयर टूर पैकेज।

IRCTC Sri Lanka Package: घूमने (Travel) के शौकीन लोगों के लिए साल का चौथा महीना अप्रैल (April) बेहद खास रहता है। इस महीने काफी लोग घूमने जाते हैं। श्रीलंका (Sri Lanka) भारत का पड़ोसी देश है और हर साल काफी संख्या में भारतीय (Indian Tourists) यहां घूमने के लिए जाते हैं। श्रीलंका का भगवान राम (Lord Rama) से भी कनेक्शन है। अगर आप अप्रैल महीने में श्रीलंका घूमने का प्लान (Travel Plan For Sri Lanka) कर रहे हैं, तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने श्रीलंका का लेकर एक धार्मिक पैकेज (IRCTC Air Tour Package) निकाला है।

आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज का नाम SRI RAMAYANA YATRA EX INDORE (WBO017A) है। ये एयर टूर पैकेज 5 रात और 6 दिन का है। ये एयर टूर पैकेज अगले महीने की 19 तारीख, यानी 19 अप्रैल को मध्य प्रदेश के शहर इंदौर से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा, जिसमें इंदौर से बेंगलुरु होते हुए कोलंबो आना-जाना इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से होगा। आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में आप नेगोंबो, कैंडी, नुवारा एलिया और कोलंबो घूम पाएंगे। इस पैकेज में कुल सीटों की संख्या 35 है। इस पैकेज के लिए पैनकार्ड के साथ छह महीने की वैधता वाला पासपोर्ट जरूरी है।

आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में शामिल है ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर

मील प्लान की बात करें तो इस पैकेज में आपको ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर मिलेगा। इस टूर पैकेज में आप थ्री स्टार होटल में रुकेंगे, जिसमें नेगोंबो में 1 रात, कोलंबो में 1 रात, कैंडी में 1 रात और नुवारा एलिया में 2 रात रहेंगे। इसके अलावा पुश बैक आरामदायक सीटों के साथ एसी 2x2 डीलक्स बस से आपको घुमाया जाएगा। कोलंबो से पूरे पैकेज के दौरान अंग्रेजी बोलने वाला एक टूर गाइड साथ में रहेगा। 80 साल की उम्र तक के यात्रियों के लिए इस पैकेज में ट्रैवल इंश्योरेंस भी शामिल है। 80 साल से अधिक उम्र के यात्रियों को इंश्योरेंस के लिए एक्स्ट्रा पे करना होगा। जीएसटी भी इस टूर पैकेज की प्राइस में शामिल है।

बात अगर इस टूर पैकेज के प्राइस की करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 76,500 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 62,500 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 61,500 रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड लेने पर 50,300 रुपए और 2 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 48,000 रुपए खर्च करने होंगे। 0-2 वर्ष की आयु के बच्चों का किराया बुकिंग के समय आईआरसीटीसी ऑफिस में कैश जमा किया जाएगा। अगर आप भी इस एयर टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद बुक कर सकते हैं।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article