IRCTC Darjeeling, Gangtok Package: देश में घूमने (Travel) के लिए लोगों की ज्यादातर सबसे पहली पसंद हिल स्टेशंस (Hill Stations) होते हैं। देश में एक से बढ़कर एक हिल स्टेशंस (Hill Stations in India) है। सभी हिल स्टेशंस की अपनी अलग-अलग खूबियां हैं। अगर आप भी मार्च के महीने में किसी हिल स्टेशंस पर घूमने का प्लान (Travel Plan For Hill Stations) कर रहे हैं, तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने एक एयर टूर पैकेज (IRCTC Air Tour Package) निकाला है, जिसमें आप एक ही पैकेज में दो हिल स्टेशंस घूम पाएंगे।
IRCTC Darjeeling, Gangtok Package: मार्च में गर्लफ्रेंड संग बनाएं इन दो हिल स्टेशंस पर घूमने का प्लान।
आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज का नाम SIKKIM – DARJEELING EX PUNE (WMA69A) है। ये एयर टूर पैकेज 5 रात और 6 दिन का है। ये एयर टूर पैकेज इसी महीने की 29 तारीख, यानी 29 मार्च को पुणे से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा, जिसमें पुणे से कोलकाता होते हुए बागडोगरा आना-जाना इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से होगा।
आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में शामिल है ब्रेकफास्ट और डिनर
आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में आप हिल स्टेशन दार्जिलिंग और गंगटोक घूम सकेंगे। पूरे पैकेज के दौरान आप डीलक्स होटल में रहेंगे। मील प्लान की बात करें तो इस पैकेज में आपको ब्रेकफास्ट और डिनर मिलेगा। इसके अलावा आपको बढ़िया गाड़ी से घुमाया जाएगा। इसके अलावा इस टूर पैकेज की प्राइस में ट्रैवल इंश्योरेंस भी शामिल है। साथ ही जीएसटी भी इस टूर पैकेज की प्राइस में शामिल है।
बात अगर इस टूर पैकेज के प्राइस की करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 59,500 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 48,600 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 47,100 रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड लेने पर 44,200 रुपए और 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 43,000 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप भी इस एयर टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद बुक कर सकते हैं।
