IRCTC (Indian Railway Catering and Tourism Corporation) आपके लिए लगातार कई तरह के आकर्षक टूर पैकेज लेकर आता रहता है। जिससे आप देश के अलग-अलग स्थानों को पूरी सुविधा के साथ देख सकें। भारतीय रेलवे की ये सहायक कंपनी आपके सफर को आरामदायक और आसान बनाने के नए-नए प्रयास करती रहती है। IRCTC ने दक्षिण भारत में रह रहे लोगों के लिए एक शानदार पैकेज लॉन्च किया है। जिसमें आपको बनारस, अयोध्या, प्रयागराज और गया जैसे मुख्य तीर्थ स्थानों के दर्शन कराए जाएंगे। आइए जानते हैं इस पैकेज के बारे में विस्तार से...
क्या है टूर पैकेज?
कर्नाटक सरकार और IRCTC द्वारा मिलकर बनाया गया ये शानदार टूर पैकेज उत्तर भारत के प्रमुख धार्मिक दर्शनों के लिए तैयार किया है। इस पैकेज का पूरा नाम KARNATAKA BHARAT GAURAV KASHI DARSHANA रखा है। जिसका कोड SZKBG31 है। 8 रात और 9 दिन के इस टूर पैकेज की अगली ट्रिप 25 अप्रैल को शुरू होगी।
कितना होगा खर्च?
कर्नाटक भारत गौरव काशी दर्शन नाम के इस टूर पैकेज की बुकिंग आप आईआरसीटीसी का आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं। इस पैकेज से सफर करने के लिए आपको 22,500 रुपए खर्च करने होंगे। जिसमें 7,500 रुपए सब्सिडी के रूप में कर्नाटक वहन करेगी। बेंगलुरु से शुरू होकर ये सफर 9 दिन और 8 रात में पूरा होगा। इस ट्रिप में आपको आने जाने से लेकर रहने और खाने की सारी सुविधाएं मिलेंगी।
कैसे करें बुकिंग
इस टूर पैकेज से संबंधित अधिक जानकारी और बुकिंग विवरण के लिए आप IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट https://www.irctctourism.com पर जा सकते हैं। इसके अलावा आप अपने निकटतम ट्रैवल एजेंट से भी संपर्क कर सकते हैं। IRCTC और कर्नाटक सरकार दोनों के सहयोग से बनाया गया ये टूर पैकेज आपको आराम के साथ धार्मिक यात्रा कराता है।
