यात्रा

IRCTC Northeast Package: नॉर्थ ईस्ट के लिए आईआरसीटीसी ने निकाला सस्ता टूर पैकेज, 7 दिन के लिए खर्च होंगे बस इतने रुपए

IRCTC Northeast Package: आईआरसीटीसी का ये टूर पैकेज 6 रात और 7 दिन का है। इस टूर पैकेज में आप गुवाहाटी के साथ ही शिलांग, चेरापूंजी, डाउकी, मावलिनोंग और काजीरंगा घूम पाएंगे।

Image

IRCTC Northeast Package: आईआरसीटीसी ने नॉर्थ ईस्ट के लिए निकाला टूर पैकेज।

IRCTC Northeast Package: भारत (India) में घूमने (Travel) के लिए सुंदर जगहों की कोई कमी नहीं है। आपको यहां हर तरह के ऑप्शंस मिल जाएंगे। नॉर्थ ईस्ट (Northeast) के सभी राज्य बेहद सुंदर हैं। अगर आप भी इसी महीने नॉर्थ ईस्ट घूमने का प्लान (Travel Plan For Northeast) कर रहे हैं तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने नॉर्थ ईस्ट को लेकर एक टूर पैकेज निकाला (IRCTC Tour Package For Northeast) है, जिसमें आप नॉर्थ ईस्ट की कई सुंदर-सुंदर जगह देख पाएंगे। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम ESSENCE OF NORTHEAST GROUP PACKAGE EX-GUWAHATI (EGH035) है।

आईआरसीटीसी का ये टूर पैकेज 6 रात और 7 दिन का है। इस टूर पैकेज में आप गुवाहाटी के साथ ही शिलांग, चेरापूंजी, डाउकी, मावलिनोंग और काजीरंगा घूम पाएंगे। ट्रैवलिंग मोड रोड का रहेगा, जिसमें आपको एसी गाड़ी से घुमाया जाएगा। ये टूर पैकेज इस महीने की 16, 23 और 30 तारीख को गुवाहाटी से शुरू होगा।

टूर पैकेज में मिलेगा ट्रैवल इंश्योरेंस

इस टूर पैकेज में आप 6 दिन कंफर्ट होटल में रहेंगे। मील प्लान की बात करें तो आपको इसमें ब्रेकफास्ट और डिनर मिलेगा। रोड टोल, पार्किंग फीस, टैक्स, जीएसटी आदि इस टूर पैकेज के प्राइस में शामिल। इसके अलावा इस टूर पैकेज में आपको ट्रैवल इंश्योरेंस भी मिलेगा।

अगर बात इस टूर पैकेज के प्राइस की करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 36,450 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 28,670 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 26,850 रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड लेने पर 23,680 रुपए और 2 साल से 4 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 17,740 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप भी इस टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद बुक कर सकते हैं।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article