यात्रा

IRCTC Christmas Package: आईआरसीटीसी ने क्रिसमस को लेकर नेपाल के लिए निकाला सस्ता टूर पैकेज, 8 दिन के लिए खर्च होंगे इतने कम रुपए

IRCTC Christmas Package: इस टूर पैकेज में आप चितवन नेशनल पार्क, काठमांडू और पोखरा घूम पाएंगे। ये टूर पैकेज इसी महीने की 23 तारीख को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से शुरू होगा।

Image

IRCTC Christmas Package: क्रिसमस को लेकर आईआरसीटीसी ने नेपाल के लिए निकाला टूर पैकेज।

IRCTC Christmas Package: क्रिसमस (Christmas 2023) में अब महज कुछ ही दिन बचे हैं। क्रिसमस (Christmas) के खास मौके पर लोग कहीं न कहीं घूमने (Travel) जरूर जाते हैं। अगर आप भी क्रिसमस के मौके पर कहीं घूमने (Travel Plan For Christmas) का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके बड़े काम की है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने क्रिसमस को लेकर एक टूर पैकेज (IRCTC Tour Package For Christmas) निकाला है। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में आप भारत के पड़ोसी देश नेपाल (Nepal) के कई सुंदर-सुंदर शहर घूम पाएंगे।

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम NEPAL NIRVANA EXCLUSIVE 2AC CHARTER COACH PACKAGE TOUR EX-KOLKATA (EHO033D) है। ये टूर पैकेज 7 रात और 8 दिन का है। इस टूर पैकेज में आप चितवन नेशनल पार्क, काठमांडू और पोखरा घूम पाएंगे। ये टूर पैकेज इसी महीने की 23 तारीख को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से शुरू होगा।

टूर पैकेज में शामिल है ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर

ट्रैवलिंग मोड ट्रेन का रहेगा। हावड़ा से रक्सौल आना-जाना ट्रेन से होगा, जिसमें टिकट सेकेंड एसी का होगा। रक्सौल से नेपाल का सफर एसी डीलक्स बस से होगा। टूर पैकेज में आप 2 रात पोखरा, 2 रात काठमांडू और 1 रात चितवन में रहेंगे। इस टूर पैकेज में आपको ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर मिलेगा। इस पैकेज में आपको हिंदी/अंग्रेजी बोलने वाला बढ़िया टूर गाइड मिलेगी। 5 फीसदी जीएसटी भी इस पैकेज के प्राइस में शामिल है।

अगर बात इस टूर पैकेज के प्राइस की करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 46,100 रुपए देने होंगे। वहीं डबल शेयिरंग में 38,100 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 37,000 रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा बच्चे के लिए बेड लेने पर 36,200 रुपए और बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 26,600 रुपए खर्च करने होंगे। हालांकि बुकिंग करते समय सिंगल बुक करने पर आपको 2,305 रुपए देने होंगे। वहीं डबल शेयिरंग में 1,905 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 1,850 रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा बच्चे के लिए बेड लेने पर 1,810 रुपए और बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 1,330 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप भी इस टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद बुक कर सकते हैं।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article