IRCTC Madhya Pradesh Package: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की गिनती देश के उन राज्यों में होती है, जहां टूरिस्ट (Tourist) काफी ज्यादा संख्या में घूमने जाते हैं। यहां घूमने (Travel) की सबसे बड़ी वजह ये है कि यहां आपको घूमने के कई सारे ऑप्शंस (Best Travel Options in Madhya Pradesh) मिलेंगे। अगर आप भी इसी महीने मध्य प्रदेश घूमने का प्लान (Travel Plan For Madhya Pradesh) कर रहे हैं तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने मध्य प्रदेश को लेकर एक एयर टूर पैकेज (IRCTC Air Tour Package) निकाला है, जिसमें आप यहां की कई सुंदर-सुंदर जगह घूम पाएंगे।
आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज का नाम JYOTIRLINGA HERITAGE EX CHANDIGARH (NCA11) है। ये एयर टूर पैकेज 5 रात और 6 दिन का है। इस एयर टूर पैकेज में आप इंदौर, महेश्वर, मांडू, ओंकारेश्वर, उज्जैन घूम पाएंगे। ये एयर टूर पैकेज इसी महीने की 16 तारीख को चंडीगढ़ से शुरू होगा।
एयर टूर पैकेज में मिलेगा 5 ब्रेकफास्ट और 5 डिनर
ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का होगा। चंडीगढ़ से इंदौर आना-जाना इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से रहेगा। इस टूर पैकेज में आप 3 रात इंदौर और 2 रात उज्जैन में रहेंगे। मील की बात करें तो इस एयर टूर पैकेज में आपको 5 ब्रेकफास्ट और 5 डिनर मिलेगा। इसके अलावा इस टूर पैकेज में आपको ट्रैवल इंश्योरेंस नहीं मिलेगा।
बात अगर इस टूर पैकेज के प्राइस की करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 41,130 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 32,590 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 30,920 रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड लेने पर 28,450 रुपए, 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 26,490 रुपए और 2 साल से 4 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 19,670 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप भी इस एयर टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद बुक कर सकते हैं।
