IRCTC New Year Package: नए साल (New Year 2024) आने में अब महज बेहद कम दिन बचे हैं। साल के आखिरी दिनों में कई लोग कहीं न कहीं घूमने (Travel) का प्लान जरूर करते हैं। अगर आप भी साल के आखिरी दिनों में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने नए साल को लेकर एक एयर टूर पैकेज (IRCTC Air Tour Package) निकाला है, जिसमें आप गुजरात की कई सुंदर-सुंदर जगह (Tourist Places in Gujarat) देख पाएंगे।
आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज का नाम RANN OF KUTCH WITH STATUE OF UNITY EX DELHI (NDA29) है। ये एयर टूर पैकेज 6 रात और 7 दिन का है। इस टूर पैकेज में आप अहमदाबाद, भुज, धोर्डो, केवड़िया, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के साथ कच्छ का रण भी देख पाएंगे। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा। दिल्ली से अहमदाबाद आना-जाना एयर इंडिया की फ्लाइट से होगा। फ्लाइट में मील भी मिलेगा।
29 तारीख को दिल्ली से शुरू होगा टूर पैकेज
ये एयर टूर पैकेज इसी महीने की 29 तारीख को देश की राजधानी दिल्ली से शुरू होगा। इस टूर पैकेज में आपको 6 ब्रेकफास्ट और 6 डिनर मिलेगा। एसी गाड़ी से घुमाया जाएगा। टूर पैकेज के तहत दो रात भुज, दो रात कच्छ, एक रात केवड़िया और एक रात अहमदाबाद में रुकने की व्यवस्था है। इस टूर पैकेज की प्राइस में जीएसटी भी शामिल है।
बात अगर इस टूर पैकेज के प्राइस की करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 71,000 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 49,900 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 46,800 रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड लेने पर 40,950 रुपए, 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 39,500 रुपए और 2 साल से 4 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 24,500 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप भी इस एयर टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद बुक कर सकते हैं।
