यात्रा

IRCTC Gujarat Package: आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में माता-पिता को कराएं गुजरात के मंदिरों के दर्शन, जेब से खर्च होंगे बस इतने कम रुपए

IRCTC Gujarat Package: इस एयर टूर पैकेज में आप अहमदाबाद के साथ ही भावनगर, द्वारका, पोरबंदर और सोमनाथ घूम पाएंगे। साथ ही इन सभी जगहों में कई सारे मंदिर भी आप घूमेंगे। आईआरसीटीसी का ये एयर टूर पैकेज 13 दिसंबर को कोच्चि से शुरू होगा।

Image

IRCTC Gujarat Package: गुजरात के मंदिरों को लेकर आईआरसीटीसी ने निकाला सस्ता पैकेज।

IRCTC Gujarat Package: देश का गुजरात (Gujarat) राज्य घूमने (Travel) के बेस्ट ऑप्शंस में से एक है। देश ही नहीं विदेशों से भी लोग इस जगह (Gujarat Tourist Places) को देखने के लिए आते हैं आपको यहां एक से बढ़कर एक जगह देखने को मिलेंगी। अगर आप भी इसी महीने गुजरात घूमने का प्लान (Travel Plan For Gujarat) बना रहे हैं तो ये खबर आपको बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने गुजरात को लेकर एक एयर टूर पैकेज (IRCTC Gujarat Air Tour Package) निकाला है, जिसमें आप यहां की कई सुंदर-सुंदर जगह देख पाएंगे।

आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज का नाम DIVINE GUJARAT WITH SOMNATH & DWARKA EX KOCHI (SEA17) है। ये एयर टूर पैकेज 7 रात और 8 दिन का है। इस एयर टूर पैकेज में आप अहमदाबाद के साथ ही भावनगर, द्वारका, पोरबंदर और सोमनाथ घूम पाएंगे। साथ ही इन सभी जगहों में कई सारे मंदिर भी आप घूमेंगे। आईआरसीटीसी का ये एयर टूर पैकेज इसी महीने की 13 तारीख यानी 13 दिसंबर को कोच्चि से शुरू होगा।

टूर पैकेज में मिलेगा 7 ब्रेकफास्ट और 7 डिनर

ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा। कोच्चि से अहमदाबाद आना-जाना इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से होगा। मील प्लान की बात करें तो आपको इस एयर टूर पैकेज में 7 ब्रेकफास्ट और 7 डिनर मिलेगा। टूर पैकेज के तहत आप 3 रात अहमदाबाद, 2 रात द्वारका, 1 रात भावनगर और 1 रात सोमनाथ में रहेंगे। टूर पैकेज के दौरान आईआरसीटीसी टूर एस्कॉर्ट की सर्विस भी मिलेगी।

अगर बात इस एयर टूर पैकेज के प्राइस की करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 59,650 रुपए देने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 47,450 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 45,900 रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड लेने पर 42,671 रुपए, 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 38,850 रुपए और 2 साल से 4 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 31,100 रुपए देने होंगे। अगर आप भी इस एयर टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद बुक कर सकते हैं।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article