यात्रा

IRCTC Singapore-Malaysia Package: मई में आईआरसीटीसी के इस पैकेज से पत्नी संग घूमें मलेशिया और सिंगापुर, जेब से खर्च होंगे इतने रुपए

IRCTC Singapore-Malaysia Package: आईआरसीटीसी के इस स्पेशल पैकेज में आप सिंगापुर और मलेशिया घूम पाएंगे, जिसमें आप 3 रात सिंगापुर और 2 रात मलेशिया के होटल में रहेंगे। वहीं मील प्लान की बात करें तो आपको इस पैकेज में ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर मिलेगा।

Image

IRCTC Singapore-Malaysia Package: मई में आईआरसीटीसी के इस पैकेज से पत्नी संग घूमें मलेशिया और सिंगापुर।

IRCTC Singapore-Malaysia Package: मई के महीने में लोग घूमने (Travel) खूब जाते हैं। घूमने (Travel) के साथ ही खासतौर से कपल्स हनीमून (Honeymoon Plan) के लिए भी खूब जाते हैं। अगर आप भी मई के महीने में किसी विदेशी देश में घूमने का प्लान (Travel Plan in May) कर रहे हैं, तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने एक ऐसा स्पेशल एयर टूर पैकेज (IRCTC Air Tour Package) निकाला है, जिसमें आप एक साथ दो-दो सुंदर देश घूम पाएंगे।

आईआरसीटीसी के इस स्पेशल एयर टूर पैकेज का नाम ASIAN EXTRAVAGANZA SINGAPORE MALAYSIA EX CHENNAI (SMO29) है। ये एयर टूर पैकेज 5 रात और 6 दिन का है। ये स्पेशल पैकेज इसी महीने की 24 तारीख, यानी 24 मई को तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा, जिसमें चेन्नई से क्वालालंपुर और सिंगापुर से क्वालालंपुर होते हुए चेन्नई आना-जाना बाटिक एयर मलेशिया की फ्लाइट से होगा।

Singapore-Malaysia Package

Singapore-Malaysia Package

IRCTC के इस पैकेज में शामिल है ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर

आईआरसीटीसी के इस स्पेशल पैकेज में आप सिंगापुर और मलेशिया घूम पाएंगे, जिसमें आप 3 रात सिंगापुर और 2 रात मलेशिया के होटल में रहेंगे। वहीं मील प्लान की बात करें तो आपको इस पैकेज में ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर मिलेगा, जिसमें ब्रेकफास्ट आपको रोज होटल में मिलेगा। इसके साथ ही अंग्रेजी बोलने वाला एक टूर गाइड भी पूरे पैकेज के दौरान साथ में रहेगा। इस पैकेज में आपको सिंगापुर और मलेशिया का टूरिस्ट वीजा भी मिलेगा। साथ ही 59 साल तक के लोगों को इस पैकेज में ट्रैवल इंश्योरेंस भी मिलेगा। जीएसटी भी इस टूर पैकेज की प्राइस में शामिल है।

बात अगर इस स्पेशल एयर टूर पैकेज के प्राइस की करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 1,52,500 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 1,28,000 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 1,26,000 रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा 2 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड लेने पर 1,14,500 रुपए और 2 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 99,500 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप भी इस एयर टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद बुक कर सकते हैं।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article