IRCTC Mata Vaishno Devi Package: माता वैष्णो देवी (Mata Vaishno Devi) मंदिर की गिनती देश में सबसे पवित्र हिंदू मंदिरों में की जाती है। मंदिर 5,200 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। साल के सभी दिन यहां माता के भक्त दर्शनों के लिए आते हैं। अगर आप मई के महीने में यहां आने का प्लान (Travel Plan For Vaishno Devi) कर रहे हैं, तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने माता वैष्णो देवी मंदिर को लेकर एक स्पेशल ट्रेन टूर पैकेज (IRCTC Train Tour Package) निकाला है, जिसमें आप माता वैष्णो देवी मंदिर के दर्शन कर पाएंगे।
IRCTC Mata Vaishno Devi Package: मई में माता-पिता संग करें वैष्णो देवी की यात्रा।
ये भी पढ़ें - मई में बीवी-बच्चों संग मनाली-शिमला में करें जमकर मस्ती, जेब से खर्च होंगे बस इतने ही रुपए
आईआरसीटीसी के इस स्पेशल ट्रेन टूर पैकेज का नाम MATA VAISHNODEVI EX DELHI (WEEK-END) (NDR01W) है। ये स्पेशल ट्रेन टूर पैकेज 3 रात और 4 दिन का है। आईआरसीटीसी का ये स्पेशल पैकेज इसी महीने की 10 तारीख, यानी 10 मई को देश की राजधानी दिल्ली से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड ट्रेन का रहेगा, जिसमे आप नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से जम्मू रेलवे स्टेशन तक का सफर थर्ड एसी के टिकट से करेंगे।
IRCTC के इस पैकेज में शामिल है 1 APAI और 1 ब्रेकफास्ट
आईआरसीटीसी के इस स्पेशल ट्रेन टूर पैकेज में आप माता वैष्णो देवी मंदिर घूमने के साथ ही कांडा कंडोली मंदिर, रघुनाथजी मंदिर, बाग-ए-बाहू गार्डन भी देख पाएंगे। इस स्पेशल पैकेज में आप 2 रात ट्रेन में और एक रात कटरा में एसी कमरे वाले होटल में रुकेंगे। वहीं बात अगर मील प्लान की करें तो आपको इस पैकेज में 1 APAI और 1 ब्रेकफास्ट मिलेगा। साथ ही इस पैकेज में आपको नॉन एसी गाड़ी से घुमाया जाएगा। इस टूर पैकेज की प्राइस में जीएसटी भी शामिल है।
बात अगर इस स्पेशल ट्रेन टूर पैकेज के प्राइस की करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 13,300 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 9,670 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 8,160 रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड लेने पर 7,250 रुपए और 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 5,800 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप भी इस स्पेशल ट्रेन टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद भी बुक कर सकते हैं।
