IRCTC South India Package: घूमने (Travel) के लिए दक्षिण भारत (South India) किसी स्वर्ग (Heaven) से कम नहीं है। यहां आपको शानदार जगह और नजारे देखने को मिलेंगे। घूमने (Travel Plan for South India) के लिए एक बार यहां आने पर आप बार-बार घूमने के लिए यहां जरूर आया करेंगे। अगर आप मई (May) के महीने में अपनी छुट्टियों के लिए बढ़िया जगह सर्च कर रहे हैं, तो दक्षिण भारत आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने दक्षिण भारत को लेकर एक स्पेशल एयर टूर पैकेज (IRCTC South India Package) निकाला है, जिसमें आप यहां की कई सुंदर-सुंदर जगह एक ही पैकेज में देख पाएंगे।
आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज का नाम JEWELS OF SOUTH INDIA (NDA30) है। ये स्पेशल एयर टूर पैकेज 6 रात और 7 दिन का है। ये स्पेशल पैकेज इसी महीने की 18 तारीख, यानी 18 मई को देश की राजधानी दिल्ली से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा, जिसमें दिल्ली से बेंगलुरू और कोयंबटूर से दिल्ली आना-जाना इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से होगा।
आईआरसीटीसी के इस स्पेशल पैकेज में शामिल है ब्रेकफास्ट और डिनर
आईआरसीटीसी के इस स्पेशल एयर टूर पैकेज में आप कूर्ग, मैसूर, ऊटी, बेंगलुरू घूम सकेंगे। इस पैकेज में आपको एसी गाड़ी से घुमाया जाएगा। इस पैकेज में कुल सीटों की संख्या 30 है। मील प्लान की बात करें तो इस पैकेज में आपको ब्रेकफास्ट और डिनर मिलेगा। इसके अलावा इस स्पेशल पैकेज में आपको ट्रैवल इंश्योरेंस भी मिलेगा। साथ ही जीएसटी भी इस पैकेज की प्राइस में शामिल है।
अगर बात आईआरसीटीसी के इस स्पेशल एयर टूर पैकेज के प्राइस की करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 56,770 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 46,150 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 43,970 रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड लेने पर 39,600 रुपए, 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 36,100 रुपए और 2 साल से 4 साल तक के बच्चे के लिए 27,620 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप भी इस स्पेशल एयर टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद भी बुक कर सकते हैं।
