यदि आपका कहीं जल्दी घूमने का प्लान है, और आपको प्रकृति के साथ भारतीय संस्कृति को करीब से देखना पसंद है। तो आपको IRCTC के इस खास पैकेज की तरफ ध्यान देना चाहिए। जी हां IRCTC (इंडियन रेलवे कैटरिंग ऐंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन) हाल ही में एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। जिसमें आप दिल्ली से सफर शुरू करके दक्षिण भारत के प्रमुख स्थानों को एक साथ देख सकते हैं। 5 रात और 6 दिन का ये टूर पैकेज आपके लिए काफी किफायती भी साबित होगा। आइए जानते हैं इस पैकेज के बारे में विस्तार से...
क्या हैं पैकेज की डिटेल्स?
दक्षिण भारत घूमने के लिए तैयार किए गए IRCTC के इस टूर पैकेज का नाम South India Divine Tour Package Ex Delhi रखा गया है। जिसका कोड (NDA07) तय किया गया है। 5 रात और 6 दिन के लिए प्लान किया गया ये टूर पैकेज आपको कई जगहों पर घूमाने के लिए बनाया गया है। इसमें ट्रिप की शुरुआत दिल्ली के एयरपोर्ट से होगी जहां से आपको मदुरै एयरपोर्ट तक हवाई जहाज से ले जाया जाएगा।
कहां-कहां घुमाया जाएगा?
आईआरसीटीसी के इस खास पैकेज से दक्षिण भारत के प्रमुख स्थान जैसे तिरुवनंतपुरम, कन्याकुमारी, रामेश्वरम और मदुरै को कवर किया जाएगा। इन सभी जगहों पर आपको यहां से प्रसिद्ध टूरिस्ट स्पॉट और मंदिरों के दर्शन कराए जाएंगे। वहीं 5 रात और 6 दिन के ट्रिप के बाद आपको तिरुवनंतपुरम से फिर फ्लाइट के माध्यम से दिल्ली तक वापस लाया जाएगा। इस पैकेज की अगली ट्रिप 25 जुलाई 2025 को दिल्ली से शुरु होगी।
कितना होगा खर्च?
IRCTC के इस खास टूर पैकेज से अकेले सफर करने में आपको 68,790 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं दो लोगों को साथ सफर करने में 52,990 रुपए प्रति व्यक्ति खर्च करना होगा। जबकि तीन लोगों के साथ ये खर्च महज 50,350 रुपए प्रति व्यक्ति का होगा। इस ट्रिप में आप 2 साल तक के बच्चे को अपने साफ मुफ्त ले जा सकते है, जबकि 5-11 साल के बच्चे के लिए आपको 43,230 रुपए देने होंगे।
