यात्रा

IRCTC का स्पेशल धार्मिक यात्रा पैकेज, 10 दिन में करें पुरी से लेकर गंगासागर तक की यात्रा

IRCTC Tour Package: धार्मिक यात्रा का अनुभव अगर आरामदायक, व्यवस्थित और यादगार हो, तो उसकी मिठास दोगुनी हो जाती है। आज हम आपको भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी IRCTC के ऐसे ही एक खास पैकेज के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके लिए स्पेशल धार्मिक यात्रा टूर लेकर आया है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

IRCTC Tour Package

IRCTC Tour Package

IRCTC Tour Package: धार्मिक यात्रा का अनुभव अगर आरामदायक, व्यवस्थित और यादगार हो, तो सफर की मिठास दोगुनी हो जाती है। IRCTC (Indian Railway Catering and Tourism Corporation) धार्मिक यात्रा पसंद करने वाले के यात्रियों के लिए ऐसी ही एक बेहतरीन पेशकश लेकर आई है। जिसमें एक खास धार्मिक यात्रा पैकेज लॉन्च किया है, इसके तहत आप पवित्र तीर्थस्थलों पुरी, कोलकाता और गंगासागर का दर्शन 10 दिनों में कंप्लीट कर सकते हैं। यह पैकेज आपको न केवल आरामदायक यात्रा की सुविधा देता है, बल्कि बजट के लिहाज से भी बेहद किफायती है। यदि आप जल्दी किसी धार्मिक यात्रा पर निकलने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको ये स्पेशल पैकेज बुक कर लेना चाहिए। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

पैकेज की डिटेल

भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी यानी IRCTC (Indian Railway Catering and Tourism Corporation) ने PURI KOLKATA GANGASAGAR YATRA नाम से एक धार्मिक यात्रा पैकेज लॉन्च किया है। जिसमें आपको 9 रात और 10 दिन का सफर कराया जाएगा। इस पैकेज के सफर की शुरुआत योग नगरी ऋषिकेश, हरिद्वार, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ, अयोध्या कैंट, वाराणसी स्टेशनों से होगी। वहीं आपको गया, पुरी, कोलकाता, गंगासागर, बैद्यनाथ, वाराणसी, अयोध्या जैसे धार्मिक स्थलों पर घुमाया जाएगा। इस पैकेज का बुकिंग कोड NZBG70 रखा गया है।

कितना होगा खर्च

IRCTC अपने यात्रियों के लिए ऋषिकेश से शुरू होकर पुरी, गंगासागर, बैद्यनाथ और गया के लिए एक विशेष 'भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन' संचालित कर रहा है। इस ट्रेन में नॉन-एसी स्लीपर, 3 एसी और 2 एसी क्लास में निश्चित टिकट उपलब्ध हैं। जिसमें 2 क्लास एसी से सफर करने पर आपको 41,980 रुपए प्रति खर्च करने होंगे। जबकि 3 क्लास एसी में सफर करने का आपका ये खर्चा महज 31,720 रुपए प्रति व्यक्ति का होगा। इसके साथ ही जब स्लीपर क्लास में सफर करते हैं, तो आपको केवल 19,110 रुपए प्रति व्यक्ति खर्च करने होंगे।

तीर्थयात्रा की शुरुआत

यात्रा की शुरुआत होती है कोलकाता से होगी। जहां की सांस्कृतिक विरासत, पुराने मंदिर, गंगा नदी की शांत धारा और धार्मिक माहौल आपको काफी पसंद आएगा। इसके बाद आपको पवित्र श्री जगन्नाथ धाम पुरी के दर्शन के लिए ओडिशा ले जाया जाएगा। अंत में यात्रा का पड़ाव गंगासागर की यात्रा होगा। जो हिंदू धर्म में बेहद पवित्र यात्रा मानी जाती है। मान्यता है कि गंगासागर में स्नान करने से व्यक्ति के सभी पापों का नाश होता है और उसे मोक्ष की प्राप्ति में मदद मिलती है। विशेष रूप मकर संक्रांति का स्नान बेहद खास माना जाता है।

गुलशन कुमार
गुलशन कुमार author

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लो... और देखें

End of Article