यात्रा

कम खर्च में मां कामाख्या के दर्शन, जानें IRCTC के इस खास टूर पैकेज के बारे में

IRCTC अपने ग्राहकों के लिए समय-समय पर आकर्षक टूर पैकेज लेकर आता रहता है, इसमें धार्मिक यात्राएं भी शामिल होते हैं। आज हम आपको मां कामाख्या देवी के दर्शन के लिए बनाएं खास टूर पैकेज के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में...

IRCTC Tour Package

IRCTC Tour Package

IRCTC Tour Package: असम की पहाड़ियों के बीच बसे कामाख्या देवी मंदिर का दर्शन हर श्रद्धालु का सपना होता है। अच्छी बात यह है कि अब सीमित बजट में भी यह आध्यात्मिक यात्रा संभव हो गई है। IRCTC ने हाल ही में पेश किए गए किफायती टूर पैकेज ने भक्तों के लिए कामाख्या धाम की यात्रा को और आसान बना दिया है, जिसमें आप केवल 7,000 रुपये के बजट में मां कामाख्या के दर्शन और यात्रा का प्लान बना सकते हैं। गुवाहाटी के नीलांचल पहाड़ी पर स्थित कामाख्या मंदिर शक्तिपीठों में से एक माना जाता है। आइए जानते हैं इस पैकेज के बारे में...

पैकेज की डिटेल

मां कामाख्या के दर्शन के लिए देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु यहां हर साल दर्शन के लिए पहुंचते हैं। लेकिन कुछ लोगों के लिए बार यात्रा खर्च की वजह से अपनी योजना टाल देते हैं। ऐसे में बजट फ्रेंडली टूर पैकेज श्रद्धालुओं के लिए एक बेहतरीन अवसर बनकर सामने आया है। DIVYA MAA KAMAKHYA DARSHAN TOUR EX-GUWAHATI नाम के इस टूर पैकेज का कोड EGH044 तय किया गया है। इस टूर पैकेज से यात्रियों को गुवाहाटी पहुंचने के बाद कुछ स्थानीय जगहों की यात्रा, मंदिर दर्शन और कुछ प्रमुख दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कराने की व्यवस्था की गई है।

कितना होगा खर्चा

मां कामाख्या के दर्शन के लिए खासतौर पर बनाया गया ये टूर पैकेज 1 रात और 2 दिन का है। जिसकी शुरुआत गुवाहाटी शहर से कैब और बस द्वारा होगी। इसका आगामी सफर 12 फरवरी को होगा। इस पैकेज से अकेले सफर करने के लिए आपको 12950 रुपए खर्च करने होंगे। जबकि दो लोगों में सफर करने पर आपका ये खर्चा 7000 रुपए का होगा। वहीं 3 लोगों के ग्रुप में दर्शन करने के लिए आपको 7 हजार रुपए प्रति व्यक्ति खर्च करने होंगे। वहीं 5 से 11 साल के बच्चे के लिए आपको 6200 रुपए का टिकट लेना होगा।

कामाख्या मंदिर के बारे में विशेष

माँ कामाख्या या कामेश्वरी सृजन की देवी के रूप में प्रसिद्ध हैं, जिनका प्रसिद्ध मंदिर पूर्वोत्तर भारत के असम राज्य की राजधानी गुवाहाटी के पश्चिमी भाग में स्थित नीलाचल पहाड़ी के मध्य में स्थित है। माँ कामाख्या को पृथ्वी पर स्थित 51 शक्तिपीठों में सबसे पवित्र और प्राचीन माना जाता है। यह भारत में व्यापक रूप से प्रचलित और शक्तिशाली तांत्रिक शक्ति संप्रदाय का केंद्र बिंदु है।

गुलशन कुमार
गुलशन कुमार author

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लो... और देखें

End of Article