IRCTC Rajasthan Package: राजस्थान (Rajasthan) देश का ऐसा राज्य है, जहां आपको घूमने (Travel) के एक से बढ़कर एक ऑप्शन मिलेंगे। देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी टूरिस्ट (Tourist) यहां घूमने के लिए आते हैं। अगर आप फरवरी (February) में यहां आने का सोच रहे हैं तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने राजस्थान को लेकर एक स्पेशल पैकेज (IRCTC Rajasthan Package) निकाला है, जिसमें आप यहां की कई सुंदर-सुंदर जगह घूम पाएंगे।
आईआरसीटीसी के इस पैकेज का नाम JAIPUR-JODHPUR-JAISALMER-BIKANER-JAIPUR (NJH075) है। ये स्पेशल पैकेज 5 रात और 6 दिन का है। पैकेज अगले महीने की 4 तारीख, यानी 4 फरवरी को राजस्थान की राजधानी जयपुर से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड बाय रोड का होगा। आईआरसीटीसी के इस पैकेज में आप राजधानी जयपुर के साथ बीकानेर, जैसलमेर और जोधपुर घूम पाएंगे। इस पैकेज में एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड से पिक अप और ड्रॉप शामिल है। साथ ही पूरे पैकेज में आपके एसी कैब से घुमाया जाएगा। मील प्लान की बात करें तो इस पैकेज में आपको 5 ब्रेकफास्ट मिलेगा। इसके अलावा इस पैकेज में आप एसी होटल में रहेंगे। इस टूर पैकेज की प्राइस में टोल और पार्किंग की फीस शामिल है।
बात अगर इस टूर पैकेज की प्राइस की बात करें तो उसमें तीन कैटेगरी है। पहली कैटेगरी में इटियोस/इंडिगो/डिज़ायर/ या इसी तरह की गाड़ी है, जिसमें ज्यादा से ज्यादा 4 लोग आएंगे। इस कैटेगरी में स्टैंडर्ड में सिंगल बुक करने पर 44,260 रुपए, डबल शेयरिंग में 22,750 रुपए, ट्रिपल शेयरिंग में 17,515 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बेड लेने पर 5,200 रुपए और बेड नहीं लेने पर 4,395 रुपए खर्च करने होंगे। इसी तरह डीलक्स में सिंगल बुक करने पर 50,735 रुपए, डबल शेयरिंग में 25,655 रुपए, ट्रिपल शेयरिंग में 19,490 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बेड लेने पर 5,695 रुपए और बेड नहीं लेने पर 4,950 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं लग्जरी कैटेगरी में सिंगल बुक करने पर 62,920 रुपए, डबल शेयरिंग में 33,625 रुपए, ट्रिपल शेयरिंग में 25,635 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बेड लेने पर 11,375 रुपए और बेड नहीं लेने पर 10,135 रुपए खर्च करने होंगे।
दूसरी कैटेगरी में इनोवा/टवेरा/ज़ाइलो/या इसी तरह की गाड़ी है, जिसमें कम से कम 5 लोग और ज्यादा से ज्यादा 6 लोग आएंगे। इस कैटेगरी में स्टैंडर्ड में सिंगल बुक करने पर 21,695 रुपए, डबल शेयरिंग में 15,945 रुपए, ट्रिपल शेयरिंग में 15,965 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बेड लेने पर 14,155 रुपए और बेड नहीं लेने पर 13,350 रुपए खर्च करने होंगे। इसी तरह डीलक्स में सिंगल बुक करने पर 28,170 रुपए, डबल शेयरिंग में 18,850 रुपए, ट्रिपल शेयरिंग में 17,940 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बेड लेने पर 14,650 रुपए और बेड नहीं लेने पर 13,905 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं लग्जरी कैटेगरी में सिंगल बुक करने पर 40,360 रुपए, डबल शेयरिंग में 26,825 रुपए, ट्रिपल शेयरिंग में 24,085 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बेड लेने पर 20,330 रुपए और बेड नहीं लेने पर 19,095 रुपए खर्च करने होंगे।
तीसरी कैटेगरी में टेंपो ट्रैवलर है, जिसमें कम से कम 8 लोग और ज्यादा से ज्यादा 10 लोग आएंगे। इस कैटेगरी में स्टैंडर्ड में सिंगल बुक करने पर 20,540 रुपए, डबल शेयरिंग में 14,795 रुपए, ट्रिपल शेयरिंग में 14,815 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बेड लेने पर 13,000 रुपए और बेड नहीं लेने पर 12,195 रुपए खर्च करने होंगे। इसी तरह डीलक्स में सिंगल बुक करने पर 27,020 रुपए, डबल शेयरिंग में 17,700 रुपए, ट्रिपल शेयरिंग में 16,785 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बेड लेने पर 13,495 रुपए और बेड नहीं लेने पर 12,755 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं लग्जरी कैटेगरी में सिंगल बुक करने पर 39,205 रुपए, डबल शेयरिंग में 25,670 रुपए, ट्रिपल शेयरिंग में 22,935 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बेड लेने पर 19,175 रुपए और बेड नहीं लेने पर 17,940 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप भी इस टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद भी बुक कर सकते हैं।
