यात्रा

IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी लाया सस्ता Himachal Tour पैकेज, किराया जानकर बुक कर लो टिकट

IRCTC Tour Package 2024: आईआरसीटीसी आपके लिए एक बेहद शानदार और बजट फ्रैंडली टूर पैकेज लेकर आया है जिसके तहत आपको हिमाचल में घूमाने का प्लान किया गया है। 8 दिन और 7 रात का ये टूर पैकेज है। इस टूर पैकेज में मिलने वाली तमाम सुविधाओं पर एक नजर-

Image

IRCTC Tour Package

IRCTC Himachal Tour Package 2024: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने Evergreen Himachal के नाम से एक नया आरामदायक रेल टूर पैकेज लॉन्च किया है। इस स्पेशल टूर पैकेज को हिमगिरी एक्सप्रेस द्वारा आरामदायक 3AC रेल यात्रा वाले तीर्थयात्रियों के लिए डिजाइन किया गया है। इस बेहद ही किफायती टूर पैकेज में आप अकेले या परिवार के साथ कम बजट में हिमाचल की यात्रा कर सकेंगे। इस टूर पैकेज के तहत आपको तमाम जगहों पर घुमाने का प्लान किया गया है।

8 दिन और 7 रात का ये टूर पैकेज है जिसका कोड EHR127 है। इस पैकेज में डलहौजी, धर्मशाला की मंत्रमुग्ध कर देने वाली यात्रा करवाई जा रही है। डलहौजी धौलाधार पर्वत श्रृंखला के पास 5 पहाड़ियों में फैला एक उच्च ऊंचाई वाला शहर है। धर्मशाला एक खूबसूरत हिल स्टेशन है, जो अपनी आश्चर्यजनक प्राकृतिक सुंदरता, बौद्ध मठों और जीवंत संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है। यहां दलाई लामा का मठ है।

26 नवम्बर 2024 को हावड़ा रेलवे स्टेशन से 23:55 बजे ट्रेन संख्या 12331/हिमगिरी एक्सप्रेस द्वारा प्रस्थान किया जाएगा। 3एसी क्लास में कन्फर्म ट्रेन टिकट

के साथ ही ब्रेकफास्ट का खर्चा इस पैकेज में शामिल है। अच्छे होटल में आपके रुकने की व्यवस्था की गई है।

अगर आप अकेले इस टूर पैकेज का लाभ उठाना चाहते हैं तो आपको 46250 रुपए देने होंगे। डबल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया 28250 वहीं ट्रिपल शेयरिंग में किराया 24400 रुपए तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चे के लिए किराया 12350 रुपए है। पैकेज से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए 8595904074, 7003125135, 6290861577, 8100829002 इन नंबरों पर आप कॉल कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article