यात्रा

IRCTC Odisha Temples Package: माता-पिता संग मार्च में करें ओडिशा के मंदिरों के दर्शन, आईआरसीटीसी के इस पैकेज की इतनी है कीमत

IRCTC Odisha Temples Package: आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में आप भुवनेश्वर, चिल्का, कोणार्क और पुरी के मंदिर घूम पाएंगे। इस टूर पैकेज में कुल सीटों की संख्या 20 है। इसके अलावा पूरे पैकेज में आपको एसी गाड़ी से घुमाया जाएगा।

Image

IRCTC Odisha Temples Package: आईआरसीटीसी के इस पैकेज से माता-पिता संग करें ओडिशा के मंदिरों के दर्शन।

IRCTC Odisha Temples Package: ओडिशा (Odisha) घूमने की एक बेहद शानदार जगह है। यहां आपको घूमने (Travel) की काफी सारी सुंदर-सुंदर जगह देखने को मिलेंगी। ओडिशा में काफी सारे मंदिर (Odisha Temples) भी हैं, जिन्हें देखने के लिए देश ही नहीं विदेशों से भी टूरिस्ट (Tourist) यहां आते हैं। अगर आप भी इसी महीने ओडिशा घूमने का प्लान (Travel Plan For Odisha) कर रहे हैं तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने ओडिशा को लेकर एक एयर टूर पैकेज (IRCTC Air Tour Package) निकाला है, जिसमें आप यहां के कई मंदिर घूम पाएंगे।

आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज का नाम DIVINE PURI TOUR PACKAGE (NDA15) है। ये एयर टूर पैकेज 3 रात और 4 दिन का है। ये एयर टूर पैकेज इसी महीने की 15 तारीख, यानी 15 मार्च को देश की राजधानी दिल्ली से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा, जिसमें दिल्ली से भुवनेश्वर आना-जाना इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से होगा।

आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में शामिल है 3 ब्रेकफास्ट और 3 डिनर

आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में आप भुवनेश्वर, चिल्का, कोणार्क और पुरी के मंदिर घूम पाएंगे। इस टूर पैकेज में कुल सीटों की संख्या 20 है। इसके अलावा पूरे पैकेज में आपको एसी गाड़ी से घुमाया जाएगा। साथ ही पूरे पैकेज में आप थ्री स्टार होटल के एसी कमरे में रहेंगे। बात अगर मील प्लान की करें तो इस पैकेज में आपको 3 ब्रेकफास्ट और 3 डिनर मिलेगा। साथ ही ट्रैवल इंश्योरेंस भी आपको इस एयर टूर पैकेज में मिलेगा।

बात अगर इस टूर पैकेज के प्राइस की करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 42,200 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 32,500 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 31,000 रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड लेने पर 28,000 रुपए, 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 23,600 रुपए और 2 साल से 4 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 20,300 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप भी इस एयर टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद बुक कर सकते हैं।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article