IRCTC Delhi, Jaipur, Agra Package: उत्तर भारत (North India) में घूमने (Travel) की एक से बढ़कर एक जगह है। देश के साथ ही विदेशों से भी पर्यटक (Tourist) यहां आते हैं। यहां के सभी राज्यों में आपको घूमने के एक से बढ़कर ऑप्शंस (Travel Options in North India) मिलेंगे। अगर आप इसी महीने उत्तर भारत घूमने का प्लान (Travel Plan For North India) कर रहे हैं तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने एक स्पेशल एयर टूर पैकेज (IRCTC Air Tour Package) निकाला है, जिसमें आप एक साथ तीन अलग-अलग शहर घूम पाएंगे।
IRCTC Delhi, Jaipur, Agra Package: मार्च में गर्लफ्रेंड संग बनाएं दिल्ली, जयपुर और आगरा घूमने का प्लान।
आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज का नाम GOLDEN TRIANGLE FLIGHT PACKAGE-DELHI-JAIPUR -AGRA (SEA01) है। ये एयर टूर पैकेज 5 रात औ 6 दिन का है। आईआरसीटीसी का ये स्पेशल एयर टूर पैकेज इसी महीने की 7 तारीख, यानी 7 मार्च को कोच्चि से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा, जिसमें कोच्चि से दिल्ली आना-जाना इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट का होगा। बाकी जगह आपको बाय रोड ले जाया जाएगा।
आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में शामिल है 5 ब्रेकफास्ट और 5 डिनर
आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में आप देश की राजधानी दिल्ली के साथ जयपुर और आगरा घूम पाएंगे। इस टूर पैकेज में आप 2 रात दिल्ली, 2 रात जयपुर और 1 रात आगरा में रहेंगे। मील प्लान की बात करें तो इस पैकेज में आपको 5 ब्रेकफास्ट और 5 डिनर मिलेगा। इसके साथ ही इस पैकेज में आपको एसी गाड़ी से घुमाया जाएगा। आईआरसीटीसी टूर एस्कॉर्ट सर्विस भी आपको इस पैकेज में मिलेगी। साथ ही इस टूर पैकेज में कुल सीटों की संख्या 29 है।
बात अगर इस टूर पैकेज के प्राइस की करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 43,420 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 34,240 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 32,880 रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड लेने पर 29,920 रुपए, 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 25,080 और 2 साल से 4 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 22,210 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप भी इस एयर टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद बुक कर सकते हैं।
