IRCTC Northeast 3 States Special Package: नॉर्थ ईस्ट के राज्यों (Northeast States) की गिनती देश के सुंदर राज्यों में होती है। देश के साथ यहां विदेशों से भी टूरिस्ट (Tourist) घूमने (Travel) के लिए आते हैं। अगर आप भी इसी महीने पूर्वोत्तर के 3 राज्यों को एक ही टूर पैकेज में घूमना चाहते हैं तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने एक स्पेशल टूर पैकेज (IRCTC Air Tour Package) निकाला है, जिसमें आप पूर्वोत्तर के तीन राज्य एक साथ घूम पाएंगे और ये तीन राज्य हैं- अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय।
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम THE GREEN ESCAPE - 3 STATES (EGH06) है। ये टूर पैकेज 11 रात और 12 दिन का है। टूर पैकेज इसी महीने की 26 तारीख, यानी 26 मार्च को गुवाहाटी से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड बाय रोड रहेगा, जिसमें आपको ट्रेंपो ट्रैवलर से घुमाया जाएगा। इस पैकेज में कम से कम 6 लोग होने चाहिए।
आईआरसीटीसी के इस पैकेज में शामिल है ब्रेकफास्ट और डिनर
आईआरसीटीसी के इस पैकेज में आप गुवाहाटी, शिलांग, चेरापूंजी, मावलिनॉन्ग, काजीरंगा, दिरांग, तवांग घूम पाएंगे। मील प्लान की बात करें तो आपको इस पैकेज में ब्रेकफास्ट और डिनर मिलेगा। इनर लाइन और एरिया परमिट की फीस इस टूर पैकेज की प्राइस में शामिल है। साथ ही इस पैकेज में आपको ट्रैवल इंश्योरेंस भी मिलेगा। इसके अलावा इस टूर पैकेज की प्राइस में जीएसटी भी शामिल है।
बात अगर इस टूर पैकेज के प्राइस की करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 70,670 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 55,220 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 51,460 रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड लेने पर 40,720 रुपए और 2 साल से 4 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 33,050 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप भी इस एयर टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद बुक कर सकते हैं।
