IRCTC Kashmir Holi Package: कश्मीर (Kashmir) को धरती का स्वर्ग (Heaven) कहा जाता है। देश के साथ ही यहां दूसरे देशों के लोग भी घूमने के लिए आते हैं। यहां आपको घूमने (Travel) के कई सारे और सुंदर-सुंदर ऑप्शन (Travel Options in Kashmir) मिलेंगे। अगर आप होली (Holi 2024) पर कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो आप यहां आने का प्लान (Travel Plan For Holi) कर सकते हैं। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने होली (Holi) को लेकर एक स्पेशल एयर टूर पैकेज (IRCTC Air Tour Package) निकाला है, जिसमें आप यहां की सुंदर-सुंदर जगह घूम पाएंगे।
IRCTC Kashmir Holi Package: कश्मीर की इन सुंदर जगहों पर मनाएं इस साल की होली।
आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज का नाम KASHMIR HEAVEN ON EARTH EX CHENNAI (SMA24) है। ये एयर टूर पैकेज 5 रात और 6 दिन का है। ये एयर टूर पैकेज इसी महीने की 25 और 26 तारीख, यानी 25 मार्च और 26 मार्च को तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा, जिसमें चेन्नई से श्रीनगर आना-जाना इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से होगा।
आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में शामिल है 5 ब्रेकफास्ट और 5 डिनर
आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में आप श्रीनगर, सोनमर्ग, गुलमर्ग, पहलगाम घूम पाएंगे। मील प्लान की बात करें तो आपको इस पैकेज में 5 ब्रेकफास्ट और 5 डिनर मिलेगा। इसके अलावा इस पैकेज में आपको आईआरसीटीसी टूर एस्कॉर्ट की सर्विस भी मिलेगी। इस पैकेज में कुल सीटों की संख्या 30 है। साथ ही ट्रैवल इंश्योरेंस भी आपको इस पैकेज में मिलेगा। इस टूर पैकेज की प्राइस में जीएसटी भी शामिल है।
बात अगर इस एयर टूर पैकेज के प्राइस की करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 53,500 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 49,500 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 47,500 रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड लेने पर 39,000 रुपए और 2 साल से 4 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 36,500 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप भी इस एयर टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद बुक कर सकते हैं।
