यात्रा

IRCTC Northeast 2 States Package: मार्च में क्यूट गर्लफ्रेंड संग बनाएं असम-मेघालय घूमने का प्लान, आईआरसीटीसी के पैकेज पर खर्च होंगे इतने रुपए

IRCTC Northeast 2 States Package: आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में आप गुवाहाटी, काजीरंगा, शिलांग घूम पाएंगे। इस टूर पैकेज में कुल सीटों की संख्या 29 है। इस टूर पैकेज में आप सभी दिन होटल में रहेंगे।

Image

IRCTC Northeast 2 States Package: मार्च में बनाएं असम-मेघालय घूमने का प्लान।

IRCTC Northeast 2 States Package: साल के सभी महीनों में घूमने के लिहाज से मार्च (March) का महीना काफी स्पेशल होता है। 31 दिन वाले इस महीने में लोग घूमने (Travel) भी खूब जाते हैं। देश में घूमने के एक से बढ़कर एक ऑप्शन (Travel Options in India) हैं। नॉर्थ ईस्ट (Northeast) के सभी राज्य बेहद सुंदर हैं। अगर आप मार्च महीने में नॉर्थ ईस्ट के राज्यों का घूमने (Northeast States) का प्लान कर रहे हैं, तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने एक एयर टूर पैकेज (IRCTC Air Tour Package) निकाला है, जिसमें आप एक ही पैकेज में दो राज्यों को घूम सकते हैं।

आईआरसीटीसी के इस पैकेज से गर्लफ्रेंड संग घूमें कश्मीर की ये 4 सुंदर जगह, जेब से खर्च होंगे बस इतने रुपए

आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज का नाम ASSAM MEGHALAYA EX TRIVANDRUM (SEA41) है। ये एयर टूर पैकेज 6 रात और 7 दिन का है। ये एयर टूर पैकेज अगले महीने की 6 तारीख, यानी 6 मार्च को त्रिवेंद्रम से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा, जिसमें त्रिवेंद्रम से गुवाहाटी आना-जाना इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से होगा।

आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में मिलेगा ब्रेकफास्ट और डिनर

आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में आप गुवाहाटी, काजीरंगा, शिलांग घूम पाएंगे। इस टूर पैकेज में कुल सीटों की संख्या 29 है। इस टूर पैकेज में आप सभी दिन होटल में रहेंगे, जिसमें गुवाहाटी में आप एसी कमरे में और शिलांग और काजीरंगा में नॉन एसी कमरे में रहेंगे। मील प्लान की बात करें तो इस पैकेज में आपको ब्रेकफास्ट और डिनर मिलेगा। इसके अलावा एसी टेंपो ट्रैवलर से आपको घुमाया जाएगा। साथ ही इस पैकेज में आपको ट्रैवल इंश्योरेंस भी मिलेगा।

बात अगर इस एयर टूर पैकेज के प्राइस की करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 56,000 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 47,030 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 44,730 रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड लेने पर 40,130 रुपए, 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 37,330 रुपए और 2 साल से 4 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 28,500 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप भी इस एयर टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद बुक कर सकते हैं।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article