IRCTC Kashmir Package: देश में घूमने (Travel) के लिए कश्मीर (Kashmir) काफी सुंदर जगह है। इस सुंदर जगह को देखने के लिए देश ही नहीं विदेशों से भी टूरिस्ट (Tourist) आते हैं। अगर आप मार्च महीने में कश्मीर घूमने का प्लान (Travel Plan in Kashmir) कर रहे हैं तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने कश्मीर को लेकर एक स्पेशल एयर टूर पैकेज (IRCTC Air Tour Package) निकाला है। आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज से आप कश्मीर की सुंदर-सुदंर जगह घूम पाएंगे।
आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज का नाम JEWELS OF KASHMIR EX CHANDIGARH (NCA01) है। ये एयर टूर पैकेज 5 रात और 6 दिन का है। ये एयर टूर पैकेज अगले महीने की 16 तारीख यानी, 16 मार्च को चंडीगढ़ से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा, जिसमें चंडीगढ़ से श्रीनगर आना-जाना इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से होगा।
आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में शामिल है 5 ब्रेकफास्ट और 5 डिनर
आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में आप श्रीनगर के साथ पहलगाम, सोनमर्ग, गुलमर्ग घूम पाएंगे। श्रीनगर में आप स्टैंडर्ड कमरे में रहेंगे। इसके अलावा श्रीनगर में एक रात आप हाउसबोट में भी रहेंगे। मील प्लान की बात करें तो आपको इस पैकेज में 5 ब्रेकफास्ट और 5 डिनर मिलेगा। साथ ही पूरे पैकेज में आपको एसी गाड़ी से घुमाया जाएगा। इसके अलावा इस टूर पैकेज में आपको जनरल इंश्योरेंस भी मिलेगा।
बात अगर इस एयर टूर पैकेज के प्राइस की करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 35,250 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 30,650 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 29,380 रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड लेने पर 21,230 रुपए, 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 18,640 रुपए और 2 साल से 4 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 12,685 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप भी इस एयर टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद बुक कर सकते हैं।
