यात्रा

IRCTC Ayodhya, Bodhgaya, Varanasi Package: आईआरसीटीसी के इस पैकेज से माता-पिता संग घूमें अयोध्या, वाराणसी और बोधगया, खर्च होंगे बस इतने रुपए

IRCTC Ayodhya, Bodhgaya, Varanasi Package: आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में आप बोधगया, वाराणसी, इलाहाबाद और अयोध्या घूम सकेंगे। इसके अलावा आप पूरे पैकेज के दौरान स्टैंडर्ड होटल में रहेंगे।

Image

IRCTC Ayodhya, Bodhgaya, Varanasi Package: आईआरसीटीसी के इस पैकेज से घूमें अयोध्या, वाराणसी और बोधगया।

IRCTC Ayodhya, Bodhgaya, Varanasi Package: उत्तर भारत (North India) में घूमने की एक से बढ़कर एक जगह है। यहां के सभी राज्यों में सुंदर और अनोखी जगह देखने को मिलेंगी। अगर आप अगले महीने उत्तर भारत घूमने का प्लान (Travel Plan For North India) कर रहे हैं, तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने उत्तर भारत को लेकर एक एयर टूर पैकेज (IRCTC Air Tour Package) निकाला है, जिसमें आ बोधगया, वाराणसी, इलाहाबाद और अयोध्या घूम सकेंगे।

आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज का नाम CHENNAI-GAYA-VARANASI-ALLAHABAD-AYODHYA-CHENNAI-THAI AMAVASAI SPECIAL (SMA38) है। ये एयर टूर पैकेज 6 रात और 7 दिन का है। ये एयर टूर पैकेज अगले महीने की 9 तारीख, यानी 9 मार्च को तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा, जिसमें चेन्नई से पटना और लखनऊ से चेन्नई आना-जाना इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से होगा।

आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में शामिल है 6 ब्रेकफास्ट और 6 डिनर

आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में आप बोधगया, वाराणसी, इलाहाबाद और अयोध्या घूम सकेंगे। इसके अलावा आप पूरे पैकेज के दौरान स्टैंडर्ड होटल में रहेंगे। इसके अलावा आपको इस पैकेज में एसी गाड़ी से घुमाया जाएगा। मील प्लान की बात करें तो इस पैकेज में आपको 6 ब्रेकफास्ट और 6 डिनर मिलेगा। साथ ही आईआरसीटीसी टूर मैनेजर की सर्विस भी इस पैकेज में आपको मिलेगी। इसके अलावा इस टूर पैकेज की प्राइस में जीएसटी भी शामिल है।

बात अगर इस एयर टूर पैकेज के प्राइस की करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 49,000 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 39,000 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 37,500 रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड लेने पर 34,500 रुपए और 2 साल से 4 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 26,500 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप भी इस एयर टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद बुक कर सकते हैं।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article