यात्रा

IRCTC Mizoram Package: मार्च में पत्नी संग घूमें मिजोरम की सुंदर-सुंदर जगह, आईआरसीटीसी के 6 दिन के पैकेज पर खर्च होंगे बस इतने रुपए

IRCTC Mizoram Package: आईआरसीटीसी के इस पैकेज में आप आइजोल, ह्मुइफांग, थेनजोल, रेइक घूम पाएंगे। इस पैकेज में आपको एसी गाड़ी से घुमाया जाएगा। इसके अलावा पूरे पैकेज के दौरान आप एसी होटल में रहेंगे।

Image

IRCTC Mizoram Package: आईआरसीटीसी के इस पैकेज से मार्च में घूमें मिजोरम की सुंदर-सुंदर जगह।

IRCTC Mizoram Package: भारत के सभी राज्यों में घूमने (Travel) के लिए एक से बढ़कर एक जगह हैं। आप किसी भी राज्य में चले जाएं, आपको घूमने के एक से बढ़कर ऑप्शन (Travel Options in India) मिलेंगे। घूमने के लिए नॉर्थ ईस्ट (Northeast) का एक ऐसा ही राज्य है, जहां आपको घूमने के लिए जरूर जाना चाहिए। हम बात कर रहे हैं मिजोरम (Mizoram) की। मिजोरम देश का बेहद सुंदर राज्य है। अगर आप मार्च महीने में यहां घूमने का प्लान (Travel Plan in March) कर रहे हैं, तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है।

दरअसल आईआरसीटीसी ने मिजोरम को लेकर एक टूर पैकेज निकाला है, जिसमें आप मिजोरम की कई सुंदर-सुंदर जगह देख पाएंगे। आईआरसीटीसी के इस पैकेज का नाम MYSTICAL MIZORAM EX AIZAWL (EGH007) है। ये पैकेज 5 रात और 6 दिन का है। ये पैकज मार्च की पहली तारीख, यानी 1 मार्च को आइजोल से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड बाय रोड रहेगा।

आईआरसीटीसी के इस पैकेज में शामिल है ब्रेकफास्ट और डिनर

आईआरसीटीसी (irctc) के इस पैकेज में आप आइजोल, ह्मुइफांग, थेनजोल, रेइक घूम पाएंगे। इस पैकेज में आपको एसी गाड़ी से घुमाया जाएगा। इसके अलावा पूरे पैकेज के दौरान आप एसी होटल में रहेंगे। मील प्लान की बात करें इसमें आपको ब्रेकफास्ट और डिनर मिलेगा। साथ ही इनर लाइन परमिट और एंट्री फीस भी इस टूर पैकेज की प्राइस में शामिल है।

बात अगर इस टूर पैकेज के प्राइस की करें तो इसमें कई कैटेगरी है। 1-3 यात्रियों की कैटेगरी में सिंगल बुक करने पर आपको 58,070 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 47,440 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 36,230 रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड लेने पर 13,760 रुपए और 2 साल से 4 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 10,420 रुपए खर्च करने होंगे।

4-5 यात्रियों की कैटेगरी में सिंगल बुक करने पर आपको 58,070 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 32,950 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 29,110 रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड लेने पर 13,760 रुपए और 2 साल से 4 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 10,420 रुपए खर्च करने होंगे।

6-10 यात्रियों की कैटेगरी में सिंगल बुक करने पर आपको 58,940 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 32,570 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 29,980 रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड लेने पर 14,630 रुपए और 2 साल से 4 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 10,420 रुपए खर्च करने होंगे।

11-15 यात्रियों की कैटेगरी में सिंगल बुक करने पर आपको 58,940 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 32,950 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 29,980 रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड लेने पर 14,630 रुपए और 2 साल से 4 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 10,420 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप भी इस पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद बुक कर सकते हैं।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article