यात्रा

IRCTC North India Package: कटरा, धर्मशाला, अमृतसर... आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में माता-पिता संग करें यात्रा

IRCTC North India Package: आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में अमृतसर, धर्मशाला, कटरा घूम पाएंगे। इस टूर पैकेज में आप बढ़िया एसी कमरे में रहेंगे। इस पूरे पैकेज में आपको फ्लाइट के अलावा टूरिस्ट गाड़ी से घुमाया जाएगा।

Image

IRCTC North India Package: आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में माता-पिता संग करें यात्रा।

IRCTC North India Package: उत्तर भारत (North India) में घूमने (Travel) की एक से बढ़कर एक जगह हैं। दूर-दूर के राज्यों से यहां टूरिस्ट घूमने के लिए आते हैं। यहां आपको मंदिरों (Temples) से लेकर हिल स्टेशन (Hill Stations), गुरुद्वारा (Gurdwara) समेत कई चीचें देखने को मिलेंगी। अगर आप मार्च महीने में उत्तर भारत घूमने (North India Travel Plan) का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने एक एयर टूर पैकेज (IRCTC Air Tour Package) निकाला है, जिसमें आप मंदिर, गुरुद्वारा और हिल स्टेशन घूम पाएंगे।

आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज का नाम HOLY TRIP TO VAISHNO DEVI WITH DHARAMSHALA AND GOLDEN TEMPLE EX CHENNAI (SMA36) है। ये एयर टूर पैकेज 5 रात और 6 दिन का है। पैकेज इसी महीने की 18 तारीख, यानी 18 मार्च को तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा, जिसमें चेन्नई से अमृतसर और जम्मू से चेन्नई आना-जाना इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से होगा।

आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में शामिल है 5 ब्रेकफास्ट और 5 डिनर

आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में आप अमृतसर के साथ धर्मशाला और कटरा की सुंदर-सुंदर जगह घूम पाएंगे। इस टूर पैकेज में आप बढ़िया एसी कमरे में रहेंगे। इस पूरे पैकेज में आपको फ्लाइट के अलावा टूरिस्ट गाड़ी से घुमाया जाएगा। मील प्लान की बात करें तो इस पैकेज में आपको 5 ब्रेकफास्ट और 5 डिनर मिलेगा। इसके अलावा इस पैकेज में आपको आईआरसीटीसी टूर मैनेजर की सर्विस भी मिलेगी। साथ ही इस एयर टूर पैकेज में आपको ट्रैवल इंश्योरेंस भी मिलेगा। इसके अलावा इस टूर पैकेज की प्राइस में जीएसटी भी शामिल है।

बात अगर इस एयर टूर पैकेज के प्राइस की करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 57,500 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 47,500 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 46,500 रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड लेने पर 39,500 रुपए और 2 साल से 4 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 34,000 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप भी इस एयर टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद बुक कर सकते हैं।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article