IRCTC Kashmir Package: 'धरती का स्वर्ग' यानी कश्मीर (Kashmir) घूमने (Travel) की बेहद सुंदर जगहों में से एक है। यहां देश ही नहीं, विदेशों से भी टूरिस्ट (Tourist) घूमने के लिए आते हैं। यहां आपको घूमने के लिए एक से बढ़कर एक जगह देखने को मिलेंगीं। अगर आप मार्च महीने में यहां घूमने का प्लान (Travel Plan in March) कर रहे हैं, तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने कश्मीर को लेकर एक एयर टूर पैकेज (IRCTC Package) निकाला है, जिसमें आप यहां की कई सुंदर-सुंदर जगह घूम (Tourist Places in Kashmir) पाएंगे।
IRCTC Kashmir Package: मार्च में माता-पिता संग करें कश्मीर का दीदार।
आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज का नाम PARADISE ON EARTH KASHMIR EX BENGALURU (SBA15) है। ये एयर टूर पैकेज 5 रात और 6 दिन का है। आईआरसीटीसी का ये एयर टूर पैकेज इसी महीने की 16 तारीख, यानी 16 मार्च को कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा, जिसमें आप बेंगलुरू से दिल्ली होते हुए श्रीनगर और श्रीनगर से अमृतसर होते हुए बेंगलुरू आना-जाना इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से करेंगे।
आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में शामिल है 5 ब्रेकफास्ट और 5 डिनर
आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में आप श्रीनगर, सोनमर्ग, गुलमर्ग, पहलगाम घूम पाएंगे। इस टूर पैकेज में आप 3 रात श्रीनगर, 1 रात पहलगाम और 1 रात श्रीनगर में हाउसबोट में रहेंगे। इसके अलावा इस पैकेज में आपको शेयरिंग बेसिस पर घुमाया जाएगा। मील प्लान की बात करें तो आपको इस पैकेज में 5 ब्रेकफास्ट और 5 डिनर मिलेगा। इसके अलावा इस पैकेज में आपको आईआरसीटीसी टूर एस्कॉर्ट की सर्विस भी मिलेगी। साथ ही ट्रैवल इंश्योरेंस भी आपको इस पैकेज में मिलेगा। इस टूर पैकेज की प्राइस में जीएसटी भी शामिल है।
बात अगर इस एयर टूर पैकेज के प्राइस की करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 48,650 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 44,500 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 43,350 रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड लेने पर 35,950 रुपए और 2 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 33,550 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप भी इस एयर टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद बुक कर सकते हैं।
