यात्रा

IRCTC Tour Package: कम पैसों में निपट जाएगी ट्रिप, विदेश घूमने का सुनहरा मौका

IRCTC Tour Package 2025: मई का महीना आपके लिए और भी ज्यादा खास होने वाला है। आपके पास खूबसूरत देश नेपाल घूमने का सुनहरा मौका है। नेपाल टूर पैकेज से जुड़ी जानकारी बुकिंग से लेकर अन्य खर्चों के बारे में डिटेल में जानकर आप भी फटाफट से पैकज की बुकिंग कर सकते हैं। परिवार के साथ या फिर आप अकेले भी यात्रा पर जा सकते हैं।

Image

IRCTC Tour Package

IRCTC Nepal Tour Package: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने Mystical Nepal Package Ex Mumbai नाम से नया इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत पर्यटकों कों नेपाल के प्रमुख आकर्षणों का दीदार करने का मौका मिलेगा। मालूम हो कि नेपाल की सीमा चीन और भारत से लगती है। इसके साथ ही दुनिया की दस सबसे ऊंची चोटियों में से आठ इसी देश में शामिल हैं। नेपाल को माउंट एवरेस्ट का देश भी कहा जाता है जहां दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत चोटी है। गौतम बुद्ध की जन्मस्थली- लुम्बिनी भी इसी देश में स्थित है।

6 दिन और 5 रात का ये टूर पैकेज है। पशुपतिनाथ मंदिर, बौद्धनाथ स्तूप, तिब्बती शरणार्थी केंद्र, दरबार स्क्वायर, स्वयंभूनाथ स्तूप, मनकामना मंदिर, महादेव गुफा, बिन्ह्यबासिनी मंदिर, सुरंगकोट जैसे आकर्षण पर्यटन स्थल आप इस पैकेज के तहत देख सकेंगे। 7 मई 2025 को मुंबई से नेपाल के लिए आपको फ्लाइट पकड़नी है।

03 रातों का काठमांडू आवास और 02 रातों का पोखरा आवास इस पैकेज में शामिल है। ब्रेकफास्ट और डिनर का खर्चा भी पैकेज का ही हिस्सा होगा आपको अलग से एक भी पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं है। नेपाल में एक स्थानीय अंग्रेजी बोलने वाला टूर गाइड आपकी मदद के लिए आपके साथ होगा।

अगर आप सोलो ट्रिप करना चाहते हैं तो ये पैकेज आपको 54,930 रुपए का पड़ेगा। डबल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया 46,900 वहीं ट्रिपल शेयरिंग में 46,600 रुपए तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चे के लिए किराया 37,900 रुपए तय किया गया है।

आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। इस पैकेज का कोड WMO018 है। ज्यादा जानकारी के लिए आप 8287931886 इस नंबर पर वॉट्सएप कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article