IRCTC Nepal Tour Package: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने नया पैकेज लॉन्च किया है। इस इंटरनेशनल टूर पैकेज में आपको कम बजट में नेपाल घूमने का मौका मिल रहा है। नेपाल अपनी प्राकृतिक सुंदरता, पहाड़ी दृश्य, ऐतिहासिक स्थल, और सांस्कृतिक विविधता के कारण टूरिस्ट के बीच खासा पॉपुलर है। ऐतिहासिक और धार्मिक दृष्टिकोण से भी नेपाल की यात्रा बेस्ट होती है। 6 दिन और 5 रात का ये टूर पकैज है। आईआरसीटीसी ने BEST OF NEPAL EX DELHI के नाम से इस टूर पैकेज को लॉन्च किया है।
इस इंटरनेशनल टूर पैकेज के तहत आपको पशुपतिनाथ मंदिर, बौधनाथ स्तूप, बुधनीलकंठ, मनोकामना मंदिर, सुरंगकोट, बिन्ह्यबासिनी मंदिर, डेविल्स फॉल, गुप्तेश्वर महादेव केव जैसे शानदार पर्यटन स्थलों की सैर करवाई जाएगी। 3 स्टार होटल में आपको ठहरने का इंतजाम किया गया है। ब्रेकफास्ट और डिनर सबका खर्चा पैकेज में शामिल होगा। पूरी यात्रा के दौरान पेशेवर और मैत्रीपूर्ण अंग्रेजी बोलने वाला गाइड आपके साथ होगा।
नेपाल हनीमून के लिए एक शानदार जगह हो सकती है क्योंकि यहां के पहाड़, झीलें और हरे-भरे जंगल एक सुंदर, शांतिपूर्ण और रोमांटिक वातावरण प्रदान करते हैं। 22 दिसंबर 2024 को दिल्ली से इस यात्रा की शुरुआत होगी जो आपको सीधा काठमांडू तक लेकर जाएगी। 18:10 बजे काठमांडू में आपका आगमन होगा होटल में चेक इन, रात्रि भोजन और रात्रि विश्राम होटल में ही आपके लिए आयोजित कर दिया गया है।
अगर आप सोलो ट्रैवल करना चाहते हैं तो आपको ₹ 49000 देने होंगे। डबल और ट्रिपल शेयरिंग के लिए किराया क्रमश: ₹ 40000, ₹ 39600 तय किया गया है। अगर आप बच्चों के साथ ट्रैवल कर रहे हैं तो बच्चों के लिए भी पैकेज का पैसा देना होगा। 5 से 11 साल तक के बच्चे के लिए किराया ₹ 36500 है। पैकेज से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए 8287930747, 8287930624, 8287930718, 9717648888 इन नंबरों पर कॉल कर सकते हैं।
