यात्रा

IRCTC Nepal Train Package: मई की गर्मी में गर्लफ्रेंड संग बनाएं नेपाल घूमने का प्लान, कम खर्च में घूमें चितवन नेशनल पार्क, काठमांडू और पोखरा

IRCTC Nepal Train Package: आईआरसीटीसी के इस स्पेशल ट्रेन टूर पैकेज में आप चितवन नेशनल पार्क, काठमांडू, पोखरा घूम सकेंगे। इस पैकेज में आप 2 रात पोखरा, 2 रात काठमांडू और 1 रात चितवन में रहेंगे।

Image

IRCTC Nepal Train Package: आईआरसीटीसी के इस पैकेज से मई की गर्मी में गर्लफ्रेंड संग बनाएं नेपाल घूमने का प्लान।

IRCTC Nepal Train Package: भारत का पड़ोसी देश नेपाल (Nepal) घूमने (Travel) के लिए बेस्ट ऑप्शंस में से एक है। आकार में छोटा होने के बावजूद नेपाल (Tourist Places in Nepal) में आपको घूमने के कई सारे ऑप्शंस मिलते हैं। हर महीने भारतीय काफी संख्या में नेपाल घूमने (Travel Plan For Nepal) के लिए जाते हैं। न्यूली मैरिड कपल्स (Newly Married Couples) भी हनीमून (Honeymoon) मनाने के लिए नेपाल जाना पसंद करते हैं। गर्मी के मौसम में काफी भारतीय नेपाल घूमने (Best Tourist Places in Nepal) के लिए जाते हैं। अगर आप भी मई के महीने में नेपाल घूमने का प्लान (Travel Plan for May) कर रहे हैं, तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने नेपाल को लेकर एक स्पेशल ट्रेन टूर पैकेज (IRCTC Train Tour Package) निकाला है, जिसमें आप नेपाल की कई सुंदर-सुंदर जगह घूम पाएंगे।

Nepal Package

Nepal Package

आईआरसीटीसी के इस ट्रेन टूर पैकेज का नाम NEPAL NIRVANA PACKAGE (EHO033E) है। ये ट्रेन टूर पैकेज 7 रात और 8 दिन का है। ये एयर टूर पैकेज अगले महीने की 24 तारीख, यानी 24 मई को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड ट्रेन का रहेगा, जिसमें हावड़ा-रक्सौल आना-जाना आईआरसीटीसी की स्पेशल चार्टड सेकेंड एसी कोच से होगा। बाकी का सफर बाय रोड रहेगा।

आईआरसीटीसी के इस स्पेशल ट्रेन टूर पैकेज में शामिल है ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर

आईआरसीटीसी के इस स्पेशल ट्रेन टूर पैकेज में आप चितवन नेशनल पार्क, काठमांडू, पोखरा घूम सकेंगे। इस पैकेज में आप 2 रात पोखरा, 2 रात काठमांडू और 1 रात चितवन में रहेंगे। मील प्लान की बात करें तो इस पैकेज में आपको ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर मिलेगा। लंच आपको लोकल रेस्टोरेंट से मिलेगा। इसके अलावा ट्रेन से सफर के दौरान आपको आईआरसीटीसी की विशेष ई-कैटरिंग सेवा से खाना दिया जाएगा। एसी डील्कस बस से आपको नेपाल घुमाया जाएगा। साथ ही इस पैकेज में आपको अंग्रेजी/हिंदी बोलने वाला एक टूर गाइड भी मिलेगा। इस टूर पैकेज की प्राइस में 5 फीसदी जीएसटी भी शामिल है।

बात अगर इस ट्रेन टूर पैकेज के प्राइस की करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 44,300 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल/ट्विन शेयरिंग में 36,700 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 35,400 रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा बच्चे के लिए बेड लेने पर 34,200 रुपए और बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 22,700 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप भी इस ट्रेन टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद बुक कर सकते हैं।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article