IRCTC Odisha Package: देश में ओडिशा (Odisha) की गिनती सुंदर राज्यों में की जाती है। सुंदर राज्य होने के साथ ही ओडिशा में घूमने (Travel Places in Odisha) की भी कई सारी जगह हैं। हर साल देशभर में लाखों की संख्या में टूरिस्ट (Tourist) ओडिशा घूमने के लिए आते हैं। अगर आप भी अप्रैल के महीने में यहां आने का प्लान (Travel Plan For Odisha) कर रहे हैं, तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने ओडिशा को लेकर एक स्पेशल एक एयर टूर पैकेज (IRCTC Odisha Package) निकाला है, जिसमें आप ओडिशा की कई सुंदर-सुंदर जगह (Best Tourist Places in Odisha) घूम सकेंगे।
IRCTC Odisha Package: आईआरसीटीसी के इस पैकेज से माता-पिता संग बनाएं ओडिशा घूमने का प्लान।
ये भी पढ़ें - गर्मियों में ब्वॉयफ्रेंड संग बनाएं थाईलैंड घूमने का प्लान, 4 दिन के पैकेज की बस इतनी है कीमत
ये भी पढ़ें - माता-पिता के संग करें उत्तराखंड के चारों धाम की यात्रा, 12 वाले पैकेज में घूमें ये सुंदर-सुंदर जगह
आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज का नाम DIVINE PURI TOUR PACKAGE (NDA15) है। ये एयर टूर पैकेज 3 रात और 4 दिन का है। ये एयर टूर पैकेज इसी महीने की 17 तारीख, यानी 17 अप्रैल को देश की राजधानी दिल्ली से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा, जिसमें दिल्ली से भुवनेश्वर आना-जाना इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से होगा।
आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में शामिल है 3 ब्रेकफास्ट और 3 डिनर
आईआरसीटीसी के इस पैकेज में आप पुरी, चिल्का, कोणार्क और भुवनेश्वर घूम पाएंगे। इस पैकेज में कुल सीटों की संख्या 20 है। इसके अलावा इस पैकेज में शेयरिंग बेसिस पर आपको एसी गाड़ी से घुमाया जाएगा। रहने की व्यवस्था थ्री स्टार होटल में होगी, जहां आप पुरी में 3 रात एसी कमरे में रहेंगे। मील प्लान की बात करें तो इस पैकेज में आपको 3 ब्रेकफास्ट और 3 डिनर मिलेगा। इसके अलावा इस पैकेज में आपको ट्रैवल इंश्योरेंस भी मिलेगा।
बात अगर इस एयर टूर पैकेज के प्राइस की करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 42,200 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 32,500 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 31,000 रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड लेने पर 28,000 रुपए, 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 23,600 रुपए और 2 साल से 4 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 20,300 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप भी इस एयर टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद बुक कर सकते हैं।
