यात्रा

IRCTC Nepal Package: आईआरसीटीसी के इस पैकेज से बनाएं नेपाल घूमने का प्लान, 6 दिन के पैकेज में घूमें काठमांडू और पोखरा की सुंदर-सुंदर जगह

IRCTC Nepal Package: आईआरसीटीसी के इस स्पेशल एयर टूर पैकेज में आप नेपाल की राजधानी काठमांडू के साथ पोखरा की कई सुंदर-सुंदर जगह घूम पाएंगे। मील प्लान की बात करें तो इस पैकेज में आपको ब्रेकफास्ट और डिनर मिलेगा। इस पैकेज में आप 3 रात काठमांडू और 2 रात पोखरा में थ्री स्टार होटल में रहेंगे।

Image

IRCTC Nepal Package: आईआरसीटीसी के इस पैकेज से बनाएं नेपाल घूमने का प्लान।

IRCTC Nepal Package: आज के समय में लोग काफी संख्या में नेपाल जाते हैं। भारत का पड़ोसी देश नेपाल (Nepal) घूमने के खास ऑप्शंस में से एक है। आईआरसीटीसी भी नेपाल को लेकर हर महीने एक से बढ़कर एक पैकेज निकालता रहता है। जून के महीने को लेकर भी आईआरसीटीसी ने एक स्पेशल पैकेज निकाला है। अगर आप जून के महीने में घूमने या फिर हनीमून के लिए नेपाल घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो ये खबर आपके बहुत काम की हो सकती है।

आईआरसीटीसी ने अपने इस पैकेज को BEST OF NEPAL EX DELHI (NDO04) नाम दिया हुआ है। नेपाल को लेकर आईआरसीटीसी का पैकेज 5 रात और 6 दिन का है। पैकेज दिल्ली से 15 जनू को शुरू होगा। पैकेज में आप दिल्ली से नेपाल की यात्रा फ्लाइट से करेंगे। दिल्ली से काठमांडू आना-जाने की यात्रा नेपाल एयरलाइंस की फ्लाइट से होगी।

Nepal Package

Nepal Package

80 साल तक के लोगों को मिलेगा ट्रैवल इंश्योरेंस

नेपाल के इस पैकेज में आप काठमांडू के साथ पोखरा घूम पाएंगे। मील प्लान में आपको ब्रेकफास्ट के साथ डिनर दिया जाएगा। 5 दिन के इस पैकेज में आप 3 रात काठमांडू और 2 रात पोखरा में रहेंगे। पूरे पैकेज में आप थ्री स्टार होटल में रहेंगे। बात अगर पैकेज में कुल सीटों की संख्या की करें तो इस पैकेज में कुल 36 सीटें हैं। नेपाल पहुंचने के बाद आपको पूरे पैकेज के दौरान एसी 2X2 डीलक्स बस से घुमाया जाएगा। नेपाल में घूमने में किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं आए, इसके लिए आपको अंग्रेजी बोलने वाला एक टूर गाइड मिलेगा। पैकेज में सफर करने वाले यात्रियों को ट्रैवल इंश्योरेंस भी दिया जाएगा, जिसमें 80 साल तक के लोग शामिल है।

नेपाल के इस पैकेज को आप खुद भी इसकी वेबसाइट पर जाकर बुक कर सकते हैं। सिंगल बुक करने पर आपकी जेब से 45,500 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग करने वालों को 37,000 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग करने वालों को 36,500 रुपए देने होंगे। अगर आपके साथ बच्चे भी ट्रैवल कर रहे हैं तो 5 साल से 11 साल तक के बच्चे पर 34,000 रुपए और 2 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 25,600 रुपए देने होंगे।

Deepak Pokharia
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article