यात्रा

IRCTC Nepal Honeymoon Package: न्यूली मैरिड कपल्स हनीमून के लिए बनाएं नेपाल का प्लान, 5 दिन के आईआरसीटीसी वाले पैकेज में घूमें ये सुंदर-सुंदर जगह

IRCTC Honeymoon Package: आईआरसीटीसी के इस स्पेशल एयर टूर पैकेज में आप नेपाल की राजधानी काठमांडू के साथ पोखरा घूम सकेंगे। मील प्लान की बात करें तो इस पैकेज में आपको 4 ब्रेकफास्ट, 4 लंच और 4 डिनर मिलेगा। इसके अलावा इस स्पेशल पैकेज में आप 3 रात काठमांडू और 1 रात पोखरा में रहेंगे।

Image

IRCTC Nepal Honeymoon Package: न्यूली मैरिड कपल्स हनीमून के लिए बनाएं नेपाल का प्लान।

IRCTC Nepal Package: घूमने से लेकर हनीमून (Honeymoon) तक के लिए भारत का पड़ोसी देश नेपाल (Nepal) बेस्ट ऑप्शन है। हर साल काफी भारतीय नेपाल (Travel Plan For Nepal) में घूमने या फिर हनीमून के लिए जाते हैं। अगर आप भी इसी महीने नेपाल घूमने का प्लान (Nepal Tourism) कर रहे हैं, तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने नेपाल को लेकर एक स्पेशल एयर टूर पैकेज (IRCTC Nepal Package) निकाला है, जिसमें आप नेपाल की राजधानी काठमांडू के साथ कई सुंदर-सुंदर जगह घूम सकेंगे।

आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज का नाम NEPAL-PASHUPATINATH & MANOKAMNA MANDIR DARSHAN (NLO17) है। ये एयर टूर पैकेज 4 रात और 5 दिन का है। आईआरसीटीसी का ये स्पेशल टूर पैकेज इसी महीने की 21 तारीख, यानी 21 मई को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा, जिसमें लखनऊ से दिल्ली होते हुए काठमांडू आना-जाना इंडिगो और बुद्धा एयर की फ्लाइट से होगा।

Nepal Honeymoon Package

Nepal Honeymoon Package

IRCTC के इस पैकेज में शामिल है 4 ब्रेकफास्ट, 4 लंच और 4 डिनर

आईआरसीटीसी के इस स्पेशल एयर टूर पैकेज में आप नेपाल की राजधानी काठमांडू के साथ पोखरा घूम सकेंगे। साथ ही आप इस पैकेज में पशुपतिनाथ मंदिर, पाटन दरबार चौराहा, मनोकामना मंदिर भी घूम पाएंगे। मील प्लान की बात करें तो इस पैकेज में आपको 4 ब्रेकफास्ट, 4 लंच और 4 डिनर मिलेगा। इसके अलावा इस स्पेशल पैकेज में आप 3 रात काठमांडू और 1 रात पोखरा में रहेंगे। पैकेज में कुल सीटों की संख्या 35 है। साथ ही इस पैकेज में एक आईआरसीटीसी टूर मैनेजर भी साथ में रहेगा। पूरे पैकेज में आपको एसी 2X2 बस से आपको घुमाया जाएगा। साथ ही काठमांडू एयरपोर्ट से अंग्रेजी और हिंदी बोलने वाला एक टूर गाइड भी पूरे पैकेज के दौरान साथ में रहेगा। 80 साल तक के लोगों को इस पैकेज में ट्रैवल इंश्योरेंस भी मिलेगा।

वहीं बात अगर इस स्पेशल एयर टूर पैकेज के प्राइस की करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 53,600 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 45,900 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 44,600 रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड लेने पर 44,600 रुपए और 2 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 41,400 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप भी इस स्पेशल एयर टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद भी बुक कर सकते हैं।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article