IRCTC Kashmir Package: मई में मम्मी-पापा संग घूमें कश्मीर की सुंदर वादियां, 6 दिन के पैकेज पर खर्च होंगे बस इतने कम रुपए

IRCTC Kashmir Package: आईआरसीटीसी के इस स्पेशल एयर टूर पैकेज में आप गुलमर्ग, पहलगाम, श्रीनगर, सोनमर्ग घूम सकेंगे। इस टूर पैकेज के हर ग्रुप में सीटों की संख्या 10 है। इस पैकेज में आप 3 रात श्रीनगर, 1 रात पहलगाम और 1 रात श्रीनगर में हाउसबोट में रहेंगे।

IRCTC Kashmir Package: देश में कश्मीर (Kashmir) की गिनती सुंदर जगहों में की जाती है। यहां आपको घूमने (Travel) के लिए एक से बढ़कर एक जगह मिलेंगी। कश्मीर को धरती का स्वर्ग (Heaven) भी कहा जाता है। गर्मी हो या सर्दी, टूरिस्ट (Tourist) यहां जमकर घूमने के लिए आते हैं। देश ही नहीं, विदेशों से भी काफी संख्या में टूरिस्ट यहां आता है। अगर आप भी मई के महीने में कश्मीर घूमने का प्लान (Travel Plan for Kashmir) कर रहे हैं, तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल कश्मीर को लेकर आईआरसीटीसी (IRCTC) ने एक स्पेशल एयर टूर पैकेज (IRCTC Air Tour Package) निकाला है, जिसमें आप यहां की कई सुंदर-सुंदर जगह घूम (Best Tourist Places in Kashmir) सकेंगे।

IRCTC Kashmir Package, IRCTC, Kashmir Package

IRCTC Kashmir Package: मई में मम्मी-पापा संग घूमें कश्मीर की सुंदर वादियां।

End of Feed