यात्रा

IRCTC Mata Vaishnodevi Tour Package: परिवार संग कम बजट में करें माता वैष्णो देवी की यात्रा, आईआरसीटीसी के इस पैकेज में शामिल है सबकुछ

IRCTC Mata Vaishnodevi Tour Package: अगर आप सितंबर में परिवार के साथ माता वैष्णो देवी के दर्शन करना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी के पास आपके लिए एक शानदार ट्रेन टूर पैकेज है। इस 4 दिन पैकेज के जरिए आप दिल्ली से वैष्णोदेवी जा सकते हैं। आइये इसके बारे में जरा डिटेल में जानते हैं।

Image

IRCTC VAISHNODEVI TRAIN TOUR PACKAGE DETAILS IN HINDI

IRCTC Mata Vaishnodevi Tour Package: परिवार के साथ माता वैष्णोदेवी के दर्शन करने की तो हर किसी की इच्छा होती है। कहते हैं कि जब माता का बुलावा आ जाए, उनके दर्शन भी मिल जाते हैं। अगर आप सितंबर के महीने में वैष्णो देवी जाना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। आईआरसीटीसी माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए सबसे सस्ता और बेस्ट पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज के जरिए आप दिल्ली से वैष्णोदेवी बड़ी आसानी से जा सकती हैं। आइये आपको इस पैकेज के प्राइस सहित सारी सुविधा से रूबरू कराते हैं।

ये है पैकेज का नाम

वैष्णोदेवी के इस पैकेज का नाम MATA VAISHNODEVI EX DELHI (WEEKDAY) (NDR01) है। ट्रेन वाला ये टूर पैकेज पूरे 4 दिन और 3 रात का है। इस पैकेज में नाश्ता से लेकर डिनर तक सब शामिल है।

इन जगहों पर घूमेंगे आप

इस पैकेज में पहले दिन आप 12425 - Rajdhani Express के 3AC में दिल्ली से यात्रा की शुरुआत करेंगे। अगले दिन आप कटरा पहुंचेंगे। वहीं, तीसरे दिन आप कटरा से वापस दिल्ली से लिए निकलेंगे। बता दें कि आपको इस दौरान Saraswati Dham, Kand Kandoli Temple, Raghunathji Temple और Bage Bahu Garden के दर्शन का भी मौका मिलेगा। वहीं, चौथे दिन आप वापस दिल्ली में होंगे।

कितने खर्च होंगे रुपये?

बात करें पैकेज के प्राइस की तो अगर आप सिंगल बुकिंग के लिए टिकट बुक करते हैं तो आपको Rs. 10395/- देना होगा। वहीं दो लोगों के लिए आपको Rs. 7855/- देने हैं। वहीं, तीन लोगों के लिए Rs. 6795/-लगेंगे तो अगर आपके पास बच्चे हैं तो बच्चों के लिए बेड लेने पर Rs. 6160/- देने होंगे और बेड नहीं लेने पर Rs. 5145/-देने होंगे।

ऐसे करें बुकिंग -

आप इस पैकेज को www.irctctourism.com की वेबसाइट पर जाकर बुक कर सकते हैं। इसके अलावा आप ऑनलाइन भी इसकी बुकिंग कर सकते हैं।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article