यात्रा

IRCTC Mata Vaishno Devi Package: माता-पिता और पत्नी संग करें माता वैष्णो देवी की यात्रा, 4 दिन के ट्रेन टूर पैकेज की बस इतनी है कीमत

IRCTC Mata Vaishno Devi Package: आईआरसीटीसी के इस ट्रेन टूर पैकेज में आप माता वैष्णो देवी मंदिर घूम पाएंगे। इस पैकेज में आप 2 रात ट्रेन में और एक रात कटरा के एसी कमरे वाले होटल में रुकेंगे।

Image

IRCTC Mata Vaishno Devi Package: आईआरसीटीसी के इस पैकेज से परिवार संग करें माता वैष्णो देवी की यात्रा।

IRCTC Mata Vaishno Devi Package: वैष्णो देवी मंदिर (Vaishno Devi Temple) सबसे पवित्र हिंदू मंदिरों (Hindu Temples) में से एक है। साल के सभी दिनों यहां भक्त माता का आशीर्वाद लेने के लिए आते हैं। अगर आप भी इसी महीने यहां आने का प्लान (Travel Plan For Vaishno Devi) कर रहे हैं, तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने माता वैष्णो देवी मंदिर को लेकर एक ट्रेन टूर पैकेज (IRCTC Train Tour Package) निकाला है, जिसमें आप यहां माता के दर्शन के लिए आ सकते हैं।

आईआरसीटीसी के इस ट्रेन टूर पैकेज का नाम MATA VAISHNODEVI EX DELHI (WEEK-END) (NDR01W) है। ये ट्रेन टूर पैकेज 3 रात और 4 दिन का है। ये पैकेज इसी महीने की 17 तारीख, यानी 17 फरवरी को देश की राजधानी दिल्ली से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड ट्रेन का रहेगा, जिसमें आपको थर्ड एसी का टिकट मिलेगा।

आईआरसीटीसी के इस ट्रेन टूर पैकेज की प्राइस में जीएसटी भी है शामिल

आईआरसीटीसी (IRCTC) के इस ट्रेन टूर पैकेज में आप माता वैष्णो देवी मंदिर घूम पाएंगे। इस पैकेज में आप 2 रात ट्रेन में और एक रात कटरा के एसी कमरे वाले होटल में रुकेंगे। नॉन एसी गाड़ी से आपको घुमाया जाएगा। साथ ही इस पैकेज में आप कांडा कंडोली मंदिर, रघुनाथजी मंदिर, बाहु गार्डन भी देख पाएंगे। इसके अलावा इस टूर पैकेज की प्राइस में जीएसटी भी शामिल है।

बात अगर इस ट्रेन टूर पैकेज के प्राइस की करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 13,300 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 9,670 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 8,160 रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड लेने पर 7,250 और 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 5,800 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप भी इस ट्रेन टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद बुक कर सकते हैं।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article