IRCTC MAHAKUMBH PACKAGE: महाकुंभ में स्नान करने की तो हर किसी की इच्छा है। लोग अपनी फैमिली के साथ समय निकालकर इस पवित्र स्नान के लिए जा भी रहे हैं। महाकुंभ का आखिरी स्नान 26 फरवरी के दिन होगा। अगर आप भी 26 तारीख से पहले प्रयागराज जाने की सोच रहे हैं तो आईआरसीटीसी के पास आपके लिए एक स्पेशल ऑफर है। इस ऑफर में आपको फ्लाइट से प्रयागराज जाने का मौका मिलेगा। साथ ही रहना रहना और खाना भी मिलने वाला है। आइये इस पैकेज के बारे में डिटेल में जानते हैं।
क्या है पैकेज का नाम
आईआरसीटीसी के इस पैकेज का नाम MAHAKUMBH SPECIAL EX CHANDIGARH (NCA17) है। ये एक एयर टूर पैकेज है जो 3 दिन और 2 रात के लिए है। इस पैकेज की अगली फ्लाइल 15, 18 फरवरी और 24 फरवरी को जानी है। इस पैकेज में आपको पहले दिन डिनर, दूसरे दिन नाश्ता और रात का खाना और तीसरे दिन नाश्ता फ्री में दिया जाएगा।
कहां-कहां जाना है
इस टूर पैकेज में आपको पहले दिन चंडीगढ़ से लखनऊ लेकर जाया जाएगा फिर वहां से आप गाड़ी से प्रयागराज जाएंगे। अगले दिन सुबह नाश्त के बाद आपको अयोध्या लेकर जाया जाएगा। वहीं, तीसरे दिन के नाश्ते के बाद आपको वापस लखनऊ से चंडीगढ़ की फ्लाइट में बिठा दिया जाएगा।
खर्च होंगे इतने रूपये
बात करें महाकुंभ के इस पैकेज के प्राइस की तो अगर आपको 18 फरवरी को जाना है तो इस पैकेज को बुक करने के लिए सिंगर बुकिंग में 37960 रूपये देने होंगे, वहीं दो लोगों की बुकिंग में 24700 रूपये लगेंगे। तीन लोगों के लिए 22600 रूपये देने हैं। अगर आप 24 फरवरी को जाना है को सिंगर बुकिंग में 41120 रुपये, डबल बुकिंग में 27080 रुपये और तीन लोगों की बुकिंग में 24900 रूपये देने होंगे। इस पैकेज को आप आईआरसीटीसी की ऑनलाइन वेबसाइट या ऑफलाइन भी बुक कर सकते हैं।
